Galaxy M34 Vs Narzo 60 Vs Oneplus Nord CE 3 lite 20 हजार की रेंज में कौन है बेस्ट स्मार्टफोन, यहां जानें
Samsung Galaxy M34 5G की भारत में धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। जो Exynos 1280 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा डिवाइस में AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। Galaxy M34 5G का सीधा मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए 20 हजार की रेंज वाले Realme narzo 60 और Oneplus Nord CE 3 lite से माना जा रहा है। तो आईए आपको इन तीनों फोन्स की सही कीमत से लेकर इसके खासियत तक के बारे में आगे बताते हैं। जिससे आप अपने लिए सही फोन चुन सकें।
Galaxy M34 5G vs narzo 60 vs Nord CE 3 lite: कीमत
कंपनी ने Galaxy M34 5G की 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये तय किया गया है। वहीं 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को वॉटरफॉल ब्लू , मिडनाइट ब्लू और प्रिज्म सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वहीं OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये है। जबकि 8 GB रैम और 256 GB वेरियंट के लिए 21,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस फोन को पेस्टल लाइम और क्रोमेटिक ग्रे कलर ऑप्शन में लाया गया है। अब बात करें Narzo 60 5G की तो इसमें आपको कॉस्मिक ब्लैक और मार्स ऑरेंज कलर ऑप्शन मिलेगा। इसके 8GB + 128GB वेरियंट की कीमत 17,999 रुपये है वहीं 8GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शन के लिए आपको 19,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

Galaxy M34 5G vs narzo 60 vs Nord CE 3 lite: डिस्प्ले
Galaxy M34 5G में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। फोन की डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मिलेगा। Oneplus Nord CE 3 lite में यूजर्स को 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले मिल रहा है। जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 680 निट्स है । वहीं narzo 60 में 6.43 इंच फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह फोन 1,000Hz की इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 1,000 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आ रही है।
Galaxy M34 5G vs narzo 60 vs Nord CE 3 lite: रैम, प्रोसेसर और स्टोरेज
Galaxy M34 5G में Exynos 1280 प्रोसेसर शामिल किया गया है। इसमें 8 GB तक रैम और 128 GB तक स्टोरेज मिल रहा है। फोन को पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 4 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट मिलेगा। Oneplus Nord CE 3 lite में Snapdragon 695 5G प्रोसेसर, 8 GB तक रैम, 256 GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिल रहा है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13 मिलता है। वहीं Narzo 60 में एंड्रॉयड 13 आधारित Realme UI 4.0 मिलता है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6020 प्रोसेसर, 16 GB रैम और 256 GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगा।

Galaxy M34 5G vs narzo 60 vs Nord CE 3 lite: कैमरा
Samsung Galaxy M34 5G में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा हैं। जिसका प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) मिलता है। फोन के साथ नो शेक मोड मिलता है जिसे लेकर ब्लर फ्री वीडियो और फोटो को दावा है। दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Oneplus Nord CE 3 lite में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल, सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलता है। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Narzo 60 के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर, सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है। इसमें आपको कैमरे के साथ नाइट मोड ऑप्शन भी मिल रहा है।
Galaxy M34 5G vs narzo 60 vs Nord CE 3 lite: बैटरी
Galaxy M34 5G में 6,000mAh की बैटरी शामिल किया गया है, जो 25W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रही है। Oneplus Nord CE 3 lite के साथ 5,000mAh बैटरी और 67 वॉट की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, GPS/ A-GPS, GPS और एक USB टाइप-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। वहीं Narzo 60 में 5,000mAh की बैटरी और 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS, हैडफोन जैक और एक USB टाइप-C पोर्ट का सपोर्ट शामिल किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








