Home
Mobile

गैलेक्‍सी नेक्‍सेस में नहीं होगा स्‍वाइप कीबोर्ड

गैलेक्‍सी नेक्‍सेस में नहीं होगा स्‍वाइप कीबोर्ड


स्‍वाइप एक तरह का रोचक और यूजर फ्रैंडली एप्‍पलीकेशन है जो केवल मात्र कुछ ही दिनों के भीतर काफी विख्‍यात हो गया। पर बेहद दुख की बात यह है कि बेहतरीन सुविधा होने के बावजूद भी इसको एंड्राएड के आइस्‍क्रीम सैंडविच वर्जन में नहीं प्रयोग किया जाएगा। यह उनके लिए निराशा वाली बात हो सकती है जिनके पास यह नए वर्जन वाला गैलेक्‍सी नेक्‍सेस स्‍मार्टफोन उपलब्‍ध है।

इस स्‍मार्टफोन में स्‍वाइप कीबोर्ड न होने की एक मात्र वजह यह है कि इसका स्‍क्रीन रेजूलूशन काफी अलग है। इस तरह के वर्जन का ओएस हर ऑपरेशन और एप्‍पलीकेशन को पूरी तरह से जांच करता है। जिससे सारे एप्‍पलीकेशन इससे मेल खाने में मात खा जाते हैं और यही हुआ स्‍वाइप के साथ भी।

स्‍पाइप एक तरह का क्‍वार्टी कीबोर्ड सॉफ्टवेयर है जिसके दा्रा यूजर तेजी और आसानी के साथ टच स्‍क्रीन फोन पर टाइप कर सकता है। इसमें लैंगविज मॉडल और एरर करेक्‍टिंग शमिल है जिसके दा्रा यूजर आराम से टाइप कर सकता है। साथ ही आप इसमें दूसरे टच स्‍क्रीन इंटरफेज के मुकाबले 50 शब्‍द प्रति मिनट टाइप कर सकते हैं। स्‍वाइप कई विभिन्‍न भाषाओं में उपलब्‍ध है।

खास बात यह है की स्‍वाइप प्रयोग करने में बहुत आसान है और जो लोग अभी इसे अपने स्‍मार्टफोन में इस्‍तमाल कर रहें हैं वह इससे काफी खुश हैं। सैमसंग गैलेक्‍सी नेक्‍सेस विश्‍व के कई कोनों में लांच हुआ है जिसमें से अमेरिका एक है, यह इस तरह का पहला स्‍मार्टफोन है जिसमें आइस्‍क्रीम सैंडविच ओएस लगा हुआ है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X