Galaxy S25 Edge की लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, जानें नए स्मार्टफोन की कीमत
सैमसंग अगले महीने अपने नए स्लिम Galaxy S25 Edge को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसे पहले S25 सीरीज के लॉन्च इवेंट और MWC में टीज किया गया था। हालांकि कंपनी ने अधिकांश जानकारी को गुप्त रखा है, लेकिन हालिया लीक से कुछ प्रमुख जानकारी सामने आने लगी है।
फेमस टिपस्टर आइस यूनिवर्स द्वारा एक नई लीक में गैलेक्सी S25 एज के आयाम और कीमत का खुलासा किया गया है। लीक के अनुसार गैलेक्सी S25 एज का वजन 162 ग्राम होगा और इसकी मोटाई सिर्फ 5.84 मिमी होगी, जो कि मानक S25 के 7.2 मिमी से काफी स्लिम है। हालांकि यह फोन ज्यादा हल्का नहीं होगा।

टिपस्टर के अनुसार गैलेक्सी S25 एज की कीमत S25 प्लस के समान हो सकती है, जिसकी कीमत $999 से शुरू होती है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि कीमत पूरी तरह से समान होगी, लेकिन यह एक ठोस अनुमान प्रदान करता है।
Galaxy S25 Edge स्पेसिफिकेशंस
आइस यूनिवर्स Galaxy S25 Edge के स्पेसिफिकेशंस के साथ उसका फ्रंट रेंडर भी शेयर किया है, जिसमें अल्ट्रा-स्लिम बेजेल्स दिखाई दे रहे हैं, जो कथित तौर पर S25 अल्ट्रा के जितने पतले हैं। डिस्प्ले का साइज 6.65 इंच बताया गया है।
Galaxy S25 Edge में क्वालकॉम का स्पैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर होने की संभावना है, जैसे कि इसमें S25 भाई-बहनों में होगा। हालांकि इसके कैमरा सेटअप में थोड़ा फर्क है, जिसमें पीछे की तरफ केवल दो सेंसर दिए गए हैं। एक 200MP का प्राइमरी कैमरा औऱ एक 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा लेकिन इसमें कोई टेलीफोटो लेंस नहीं है।
Galaxy S25 Edge में 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,900mAh की बैटरी होगी, और यह लाइट ब्लू, ब्लैक और सिल्वर रंगों में उपलब्ध हो सकता है। Galaxy S25 Edge के अप्रैल में लॉन्च होने की उम्मीद है, हालांकि एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह मई तक बाजार में नहीं आ सकता और शुरूआती प्रोडक्ट केवल 40,000 यूनिट्स तक सीमित हो सकता है। सैमसंग ने इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन अगर लीक सही हैं, तो यह स्मार्टफोन सैमसंग का सबसे स्लिम प्रीमियम फोन होगा और संभवत: सबसे शानदार फ्लैगशिप में से एक होगा।
Galaxy S25 Edge लॉन्च डिटेल्स
Galaxy S25 Edge 16 अप्रैल 2025 को वैश्विक स्तर पर लॉन्च होने की संभावना है, और टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार यह भारत में भी लॉन्च हो सकता है, हालांकि सैमसंग की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, इसलिए इसे संदेहास्पद मानते हुए आधिकारि घोषणा का इंतजार करना बेहतर होगा।


Click it and Unblock the Notifications








