Galaxy S25 Edge की सेल डेट और कलर ऑप्शन लीक, जानें क्या कुछ है खास
सियोल इकोनॉमिक डेली की लेटेस्ट रिपोर्ट में आगामी Samsung Galaxy S25 Edge को लेकर खास जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह शानदार डिवाइस अप्रैल 2025 में दस्तक देगा और मई में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन के कलर ऑप्शन और शुरूआती प्रोडक्शन नंबर की भी जानकारी सामने आई है। तो आइए आपको आगे इसे लेकर अब तक सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी S25 एज 16 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में यह 15 अप्रैल को भी उपलब्ध हो सकता है। डिवाइस की बिक्री मई में शुरू होगी, और इसका शुरूआती प्रोडक्शन 40,000 यूनिट्स तक सीमित रहेगा। यह फोन सिल्वर और लाइट ब्लू कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। सैमसंग पहले शुरूआती रोलआउट का आकलन करेगा, उसके बाद अधिक देशों में इसकी उपलब्धता बढ़ाई जाएगी।

Galaxy S25 Edge लीक स्पेसिफिकेशन
Galaxy S25 Edge के बारे में नई अफवाहों के अनुसार यह डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.6 -इंच AMOLED डिस्प्ले से लैस होगा। इसे स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट द्वारा संचालित किया जाएगा, जिसमें 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज मिलेगा। डिवाइस एंड्राइड 15 के साथ आएगा, जिसमें सैमसंग का वन UI 7 यूजर इंटरफेस होगा, जो शानदार और सरल अनुभव प्रदान करेगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S25 Edge में 200MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस होगा, जो शानदार फोटोग्राफी एक्पीरियंस देगा। सेल्फी के लिए इस फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके अलावा इसमें 25W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,900mAh की बैटरी होगी, जो लंबे समय तक पावर प्रदान करेगी।


Click it and Unblock the Notifications