Galaxy S25 Plus vs S24 Plus: सैमसंग के नए स्मार्टफोन में मिलेंगे AI फोटोग्राफी और ये शानदार अपग्रेड्स
Samsung आज (22 जनवरी) को अपनी नई Galaxy S25 फ्लैगशिप सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, इस लाइनअप में तीन नए मॉडल्स पेश किए जानें की उम्मीद है, जिनमें Galaxy S25 Plus भी शामिल है।
इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट और कई शानदार फीचर्स दिए जानें की संभावना जताई जा रही है। तो आइए आगे इस स्मार्टफोन में कौन-कौन से अपग्रेड्समिल सकते हैं, डिटेल में जानते हैं।

Galaxy S25 Plus vs S24 Plus कीमत: सैमसंग गैलेक्सी S25 प्लस के 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 1,04,999 रुपये के आस-पास हो सकती है। आपको बता दें, पिछले साल कंपनी ने गैलेक्सी S24 प्लस के बेस मॉडल की कीमत 99,999 रुपये तय की थी। वहीं लीक्स की मानें तो S25+ तका 12GB/512GB वेरिएंट 1,14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हो सकता है।
Galaxy S25 Plus vs S24 Plus प्रोसेसर: Galaxy S25 Plus में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर मिलेगा, जो S24 प्लस में मौजूदा स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इस अपग्रेड के साथ बेहतर परफॉर्मेंस, स्मूद मल्टीटास्किंग, उच्च गेमिंग प्रदर्शन और ज्यादा एफिशिएंट पॉवर मैनेजमें मिलने की उम्मीद है।
Galaxy S25 Plus vs S24 Plus बेहतर कैमरा क्वालिटी: गैलेक्सी S25 प्लस में ट्रिपल कैमरा को बरकरार रखा जा सकता है। जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड और 10MP का टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है। इसके अलावा नया बटन जैसा लेंस डिजाइन भी देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही इसके सॉफ्टवेयर सुधार के साथ इमेज प्रोसेसिंग, नाइट फोटोग्राफी और AI-सपोर्टेड शूटिंग मोड्स में भी सुधार देखने को मिलने की उम्मीद है।
Galaxy S25 Plus vs S24 Plus
गैलेक्सी S25 प्लस में एक स्लीक और पतला डिजाइन देखने को मिल सकता है, जिसकी मोटाई S24 प्लस के 7.7mm से घटकर 7.3mm हो सकता है। हालांकि इसमें उम्मीद की जा रही है कि, 4,900mAh की बैटरी कैपेसिटी बरकरार रखा जाएगा, जिससे यूजर्स को बैटरी लाइफ से समझौता किए बिना एक और ज्यादा पॉकेट-फ्रेंडली डिवाइस मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








