Samsung Galaxy S25 सीरीज की प्रोमो इमेज लीक, नए डिजाइन और कलर ऑप्शन का खुलासा
Samsung की मोस्ट अवेटेड Galaxy S25 सीरीज लॉन्च से पहले लगातार लीक्स में सामने आ रही है। यह सीरीज 22 जनवरी को Galaxy Unpacked 2025 इवेंट में लॉन्च हो सकती है।
अब तक इस सीरीज के बारे में ज्यादातर लीक और अफवाहों के माध्यम से सामने आ चुकी है, जिससे Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra मॉडल्स शामिल हैं। इसके अलावा कलर वेरिएंट्स, स्टोरेज ऑप्शन और सेल डेट भी ली हो चुके हैं।

गैलेक्सी S25 और S25+ की फोटो आई सामने
गैलेक्सी S25 सीरीज के प्रोमो इमेज की लीक हुई झलक में दो फोटो शामिल हैं, जिनमें गैलेक्सी S25 और S25+ दिखाई दे रहे हैं, जबकि अल्ट्रा मॉडल का अपना समर्पित पोस्टर है। इन लीक फोटोज में सबसे खास बात यह है कि सैमसंग गैलेक्सी AI पर विशेष ध्यान दे रहा है।
सैमसंग का नया बिक्सबी जो लेटेस्ट बड़े भाषा मॉडल द्वारा संचालित है, यूजर्स के अपने फोन के साथ बातचीत के तरीके को बदलने का वादा करता है। जबकि, iPhone 16 में Apple का AI एकीकरण अधूरा है, सैमसंग का AI एकीकरण एक नया बेंचमार्क स्थापित करने के लिए तैयार है।
गैलेक्सी S25 और S25+ कलर ऑप्शन से उठा पर्दा
गैलेक्सी S25 अल्ट्रा के नए डिजाइन की पुष्टि करते हुए, प्रोमो इमेज सामने आई हैं, जो इसके पुराने डिजाइन शार्प एज डिजाइन से अलग है। इस बार टॉप मॉडल को एक नए आकर्षक नीले कलर ऑप्शन में दिखाया गया है, जिसे टाइटेनियम सिल्वर ब्लू कहा जा सकता है। वहीं दूसरे पोस्टर में गैलेक्सी S25 और S25+ के लिए नेवी कलर ऑप्शन का खुलासा हुआ है, जो इस फोन्स को और भी स्टाइलिश बना रहे हैं।
गैलेक्सी S25 सीरीज में AI फैसलिटी इसे स्मार्टफोन बाजार में एक गेम-चेंजर बना सकते हैं। सैमसंग का AI-क्रेंद्रित दृश्टिकोण OnePlus और OPPO जैसे कॉम्पटीटर्स से कही आगे है, जिन्होंने हाल ही में कुछ बुनियादी AI फीचर्स को अपने डिवाइसेस में शामिल करना शुरू किया है। यह सीरीज स्मार्टफोन एक्सपीरियंस को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए तैयार हैं।
जो लोग AI मार्केटिंग से बचना चाहते हैं, उनके लिए गैलेक्सी S25 स्लिम एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इस मॉडल की लीक अब लाइनअप से जुड गई हैं, हालांकि यह अभी कंफर्म नहीं है कि सैमसंग इसे Galaxy Unpacked इवेंट में पेश करेगा या नहीं।
हाल ही में आई लीक के अनुसार सैमसंग मई 2025 में गैलेक्सी S25 स्लिम लॉन्च कर सकता है, जो उन ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है जो AI से अधिक जुड़े अनुभव से बचना चाहते हैं।
गैलेक्सी S25 सीरीज के तीनों मॉडल्स स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट पर संचालित होंगे, जो पिछले मॉडल्स की तुलना में ज्यादा शानदार प्रदर्शन देने का वादा करता है। स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ S25 सीरीज यूजर्स को और भी फास्ट और शक्तिशाली अनुभव मिलेगा।
संभावित सेल डेट
सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज के प्री-ऑर्डर की घोषणा हो चुकी है और उम्मीद है कि इसकी बिक्री भारत में 9 फरवरी से शुरू की जा सकती है। इस सीरीज का लॉन्च अब केवल एक हफ्ते दूर है। ऐसे में अब यह देखना होगा कि सैमसंग अपनी नई सीरीज में Apple जैसे प्रतिद्वंदियों से मुकाबला करने के लिए क्या नए फीचर्स पेश करता है।


Click it and Unblock the Notifications








