Samsung Galaxy Unpacked 2023 आज Galaxy Z Fold 5, Flip 5 की होगी एंट्री, यहां देखें लाइव इवेंट
Samsung Galaxy Unpacked 2023 में आज कंपनी अपने दो नए फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 को लॉन्च करेगी। जिसका यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा कंपनी अपने इस इवेंट में Galaxy Tab S9 के साथ Galaxy Watch 6 सीरीज पर से भी पर्दा उठाएगी। सैमसंग का यह मेगा इवेंट दक्षिण कोरिया के सियोल में आयोजित किया गया है, जो भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे शुरू होगा। अगर आप भी कंपनी के इस इवेंट को देखना चाहते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे है, कि कैसे घर बैठे इसे इजली देखा जा सकता है।
Galaxy Unpacked 2023 इवेंट यहां लाइव देखें
Samsung के Galaxy Unpacked 2023 इवेंट को आप भी अपने घर बैठे लाइव देख सकते हैं। कंपनी इस इवेंट का लाइव स्ट्रीमिंग करने वाली है, जिसे आप भी YouTube के साथ कंपनी की साइट पर लाइव देख पाएंगे।

Galaxy Z Fold 5, Flip 5 की होगी धमाकेदार एंट्री
Samsung Galaxy Unpacked 2023 इवेंट के दौरान कंपनी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन की 5वीं जनरेशन Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 पर से पर्दा उठाएगी। इस इवेंट के दौरान सबकी नजरें इन दोनों अपकमिंग फोन पर टिकी हैं। सैमसंग अपने इन अपकमिंग फोन Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ ला सकती है। वहीं कुछ लीक की मानें तो Galaxy Z Fold 5 को 7.6 इंच फुल HD+ (1,812 x 2,176 पिक्सल) Dynamic AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें 6.2 इंच का Dynamic AMOLED कवर स्क्रीन दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा। इसके साथ ही फोन में 5MP का अंडर डिस्प्ले कैमरा और 10MP फ्रंट फेसिंग कैमरा शामिल किया जा सकता है।

वहीं Galaxy Z Flip 5 में कंपनी 6.7 इंच का फुल HD+ (1,080 x 2,640 pixels) Dynamic AMOLED प्राइमरी पैनल देगी, जिसका आउटर डिस्प्ले 3.4 इंच का हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








