Home
Mobile

Samsung Galaxy Unpacked Event 2023 में इन प्रोडक्ट की होगी एंट्री, यहां देख सकेंगे लाइवस्ट्रीम

स्मार्टफोन कंपनी Samsung का मेगा इवेंट Galaxy Unpacked 2023 शुरू होने में अब कुछ दिन ही रह गए हैं। जिसमें कंपनी अपने नए फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 को पेश कर सकती है। इसके अलावा कंपनी अपने सबसे बड़े इवेंट में Galaxy Tab S9 के साथ ही Galaxy Watch 6 सीरीज पर से भी पर्दा उठा सकती है। यह इवेंट 26 जुलाई को कोरिया के शोकेस में आयोजित होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही अपने अपकमिंग स्मार्टफोन्स की बुकिंग शुरू कर दी है। आज हम आपको इस इवेंट में किन-किन प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया जा रहा है, उसकी डिटेल्स बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही आपको यह भी बताएंगे कि आप कैसे इस इवेंट का घर बैठे लाइवस्ट्रीम देख सकेंगे।

इन प्रोडक्ट की हो सकती है एंट्री

सैमसंग अपने इस इवेंट में सैमसंग अपने दो नए स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के साथ Galaxy Tab S9 Ultra, Galaxy Tab S9 और Galaxy Tab S9 Plus को लान्च कर सकता है।

यहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीम

सैमसंग के इस मेगा इवेंट को Samsung.com और YouTube पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। जिसे आप घर बैठे लाइव देख सकते हैं।

Samsung Galaxy Unpacked Event 2023 में इन प्रोडक्ट की होगी एंट्री,जाने

प्री-बुकिंग शुरू

जैसा कि आपको पहले ही बता चुके हैं कि , कंपनी ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप हैंडसेट और अन्य प्रोडक्ट की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। जिसे यूजर्स 1,999 रुपये के टोकन भुगतान के साथ इसे प्री-बुक कर सकते हैं।

Samsung galaxy Z flip 5 के संभावित स्पेसिफिकेशंस

Samsung galaxy Z flip 5 को 1080x2640 के पिक्सेल रिजॉल्यूशन के साथ 6.7 इंच का डायनामिक AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 3.4 इंच की बाहरी स्क्रीन शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा इस फोल्डेबल डिवाइस को कंपनी ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट के साथ लॉन्च कर सकती है। जो वन यूआई 5.1 यूजर इंटरफेस के साथ एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 5 को 256GB और 512GB दो स्टोरेज वेरिएंट में लाए जाने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ ही 3,700mAh की बैटरी के साथ दस्तक दे सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Samsung Galaxy Unpacked 2023 event will be livestreamed on Samsung.com and YouTube.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X