Galaxy Z Flip 5 vs Razr 40 Ultra फोल्डेबल फोन में जानें आपके लिए कौन सा है बेहतर, यहां जानें
Galaxy Z Flip 5 vs Razr 40 Ultra: आप भी नया फोल्डेबल फोन खरीदना चाह रहे हैं और मार्केट में कई लेटेस्ट फोल्डेबल फोन को लेकर कंफ्यूज हैं तो आज हम आपकी कंफ्यूजन को खत्म करने में आपकी मदद करेंगे। दरअसल सैमसंग ने हाल ही में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2023 में अपने नए फोल्डेबल फोन Galaxy Z Flip 5 को भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसे बड़ी एक्सटर्नल डिस्प्ले और नए हिंज डिजाइन के साथ लाया गया है। इससे पहले बड़ी एक्सटर्नल डिस्प्ले को मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा में भी साथ देखा जा चुका है। सैमसंग के फ्लिप फोन का मुकाबला रेजर 40 अल्ट्रा से माना जा रहा है। यदि आप भी इन दोनों फोन में कंफ्यूज हैं, तो आइए हम आपको Galaxy Z Flip 5 vs Razr 40 Ultra से सभी फीचर्स, कैमरा, और बैटरी के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। जिससे आप अपने लिए सही फोन का चुनाव कर सकें।
Galaxy Z Flip 5 vs Razr 40 Ultra कलर और कीमत
Samsung Galaxy Z Flip 5 को लावेंडर , क्रीम, मिंट और ग्रेफाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसके 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 99,999 रुपये , 512 GB स्टोरेज की कीमत 1,09,999 रुपये है। वहीं Motorola Razr 40 Ultra के 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज को आप 89,999 रुपये शुरुआती कीमत के साथ खरीद सकते हैं। जिसमें आपको वाइवा मैजेंटा और इनफाइनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन मिलेंगे।
Galaxy Z Flip 5 vs Razr 40 Ultra के स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy Z Flip 5 को 6.7 इंच फुल एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड 2X इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले के साथ लाया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इसके सेकेंडरी डिस्प्ले की बात करें तो 3.4 इंच की सुपर एमोलेड मिल रहा है, जो 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। प्रोटेक्शन के लिए डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस दिया गया है। इस फोन को स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो 8 GB तक रैम के साथ 512 GB तक स्टोरेज मिल रहा है।

वहीं Motorola Razr 40 Ultra को 6.9 इंच की फुल एचडी+ pOLED 10 बिट डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। जिसके डिस्प्ले के साथ 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और HDR10+ का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन के सेकेंडरी डिस्प्ले को 3.6 इंच का pOLED और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया गया है। जिसे गोरिल्ला ग्लास विक्टस मिलता है। Motorola Razr 40 Ultra में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर और 8GB LPDDR5 रैम के साथ 256GB UFS 3.1 स्टोरेज से पैक्ड है।
Galaxy Z Flip 5 vs Razr 40 Ultra: कैमरा
Galaxy Z Flip 5 में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल का है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट दिया गय है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
वहीं Moto Razr 40 Ultra में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल सोनी IMX563 सेंसर और 13MP अल्ट्रा वाइड SK Hynix Hi1336 सेंसर के साथ आएगा। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Galaxy Z Flip 5 vs Razr 40 Ultra: बैटरी
Galaxy Z Flip 5 को पावर देने के लिए इसमें 3700mAh की बैटरी दी गई है जो, 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट के साथ आ रहा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.3, GPS/ A-GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। वहीं Moto Razr 40 Ultra को 3,800mAh की बैटरी के साथ लाया गया है। जो 30W टर्बो पावर फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 5W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल नैनो सिम और ई-सिम सपोर्ट, 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वर्जन 5.3, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








