Home
Mobile

Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6 बड़े डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च, जाने फीचर डिटेल

Samsung : हर कंपनी लगातार अपना फोल्डेबल फोन लॉन्च कर रही है लेकिन सैमसंग की जगह अभी तक कोई नहीं ले पाया है। बता दें कि इस साल अगस्त में Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Flip 5 लॉन्च किया था । जिसमें फ्लिप 1.9 इंच से 3.4 इंच तक बड़ा कवर डिस्प्ले प्रोवाइट करता है। यह सैमसंग की ओर से बहुत बड़ा अपग्रेड था। एक टिपस्टर के मुताबिक हम अगले साल इससे भी बड़ी स्क्रीन को फोल्डेबल में देख सकते हैं।

Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6 बड़े डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च

2024 में Samsung के फोल्डेबल फोन को बड़े डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है

टिपस्टर रॉस यंग के मुताबिक, ​​​​जो डिस्प्ले सप्लाई चेन कंसल्टेंट्स (DSCC) के को फाउंडर और CEO भी हैं, उन्होंने बताया कि Samsung Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6 पिछले मॉडल की तुलना में बड़े डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है।

Galaxy Z Flip 6 डिस्प्ले

वहीं टिपस्टर ने यह भी बताया कि गैलेक्सी Z फ्लिप 6 में मिलने वाला कवर डिस्प्ले 3.6 इंच का हो सकता है। इसके अलावा गैलेक्सी Z फ्लिप 5 में 3.4 इंच का कवर डिस्प्ले होगा। गैलेक्सी Z फोल्ड 6 के कवर डिस्प्ले को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Galaxy Z Flip 6 के लिए एक बड़ा कवर डिस्प्ले मायने रखता है। Motorola और Oppo जैसे ब्रांड पहले से ही अपने फ्लिप फोन पर ज्यादा बड़ा कवर डिस्प्ले पेश करते हैं, इसे देखते हुए Samsung अपने अगली जनरेशन के फोल्डेबल के साथ और बेहतर फोन पेश करने पर काम कर रहा है।

Galaxy Z Flip 6 कैमरा

बता दें कि Galaxy Z Flip 6 अपने कैमरा डिपार्टमेंट में अपग्रेड कर सकता है। सैमसंग ने कथित तौर पर 50MP का प्राइमरी कैमरा पेश करने के लिए Galaxy Z Flip 6 प्रोटोटाइप मॉडल का परीक्षण शुरू कर दिया है। यह Galaxy Z Flip 5 के 12MP कैमरे का एक बड़ा अपग्रेड होगा।

Galaxy Z FE जल्द होगा लॉन्च

मिली जानकारी के मुताबिक हम अगले साल सैमसंग के सस्ते फोल्डेबल भी देख सकते हैं। बता दें कि 'Galaxy Z FE' पर काम चल रहा है जो फ्लिप या फोल्ड का हल्का वर्जन होगा। यह एक FE मॉडल होगा, इसलिए स्पेक्स और फीचर्स को फ्लैगशिप लाइनअप से कम किया जाएगा। FE फोल्डेबल के बारे में कई डिटेल आना बाकि है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The cover display found in Galaxy Z Flip 6 can be 3.6 inches. Apart from this, Galaxy Z Flip 5 will have a 3.4 inch cover display. No information has been revealed yet regarding the cover display of Galaxy Z Fold 6.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X