Galaxy Z Fold 6 Slim: कैमरा डिटेल और लॉन्च की तारीख का खुलासा
Samsung Galaxy Z Fold 6 Slim price: टेक कंपनी Samsung अपने आगामी फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। अगर हम अफवाहों की मानें तो Samsung की फोल्डेबल एमबिशंस हाल ही में लॉन्च हुए, Galaxy Z Fold 6 से कहीं आगे जा सकती हैं।
रिपोर्ट में एक पतले संभवतः अधिक प्रीमियम फोल्डेबल फोन पर केंद्रित हैं, जिसका कोडनेम 'Q6A' है, जो काफी लंबे समय से चर्चा है। अब, एक नई रिपोर्ट में इसके कैमरे और संभावित लॉन्चिंग की डिटेल सामने आई है।

लीक की मानें तो गैलेक्सी Z फोल्ड 6 स्लिम (मॉडल नंबर SM-F958N) में कवर स्क्रीन पर एक 10MP का फ्रंट कैमरा होगा। हालांकि, मेन और टेलीफोटो सेंसर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन लीक से पता चलता है कि, इसमें 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल होगा।
सबसे खास बात यह है कि, गैलेक्सी Z फोल्ड 6 स्लिम अब तक का सबसे बढ़िया अंडर-डिस्प्ले कैमरा (UPC) अपग्रेड पेश कर सकता है। मानक Z फोल्ड 6 के 4MP सेंसर के बजाय, स्लिम वेरिएंट 5MP UPC के साथ आने वाला है। अपग्रेड यानि कि फोन को खोलने पर सेल्फी की इमेज क्वालिटी में सुधार होगा।

वहीं पिछली लीक में फोल्ड होने पर Z फोल्ड 6 स्लिम का माप 10 मिमी होगा और इसमें 6.5 इंच की कवर स्क्रीन और 8 इंच का फोल्डेबल मेन डिस्प्ले होगा। खास बात यह है कि, यह सैमसंग का पहला फोल्डेबल भी हो सकता है, जिसे तैयार करने में टाइटेनियम का इस्तेमाल किया गया है।
हालांकि गैलेक्सी Z फोल्ड 6 स्लिम की रिलीज अधिक सीमित हो सकती है। अफवाहों से केवल कोरिया और शायद चीन में संभावित लॉन्च का संकेत मिलता है, यूरोपीय और उत्तरी अमेरिकी बाजारों में लीक से विशेष रूप से गायब है।
अब इसके लॉन्चिंग की बात की जाए तो फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीम आई है। हालांकि, द चोसुन डेली की एक रिपोर्ट बताती है कि, कोरिया में गैलेक्सी Z फोल्ड 6 स्लिम 25 सितंबर को आधिकारिक रूप से लॉन्च होगा।
वहीं कीमत की बात की जाए तो इसे लगभग 2.8 मिलियन वॉन यानी (लगभग 2,100 डॉलर) में पेश किए जाने की उम्मीद है, जो मानक जेड फोल्ड 6 की शुरुआती कीमत से 200 डॉलर अधिक है।


Click it and Unblock the Notifications








