Galaxy Z Fold 6 Special Edition vs Galaxy s24 Ultra: कौन सा फोन है आपके लिए परफेक्ट चॉइस?
Galaxy Z Fold 6 Special Edition vs Galaxy s24 Ultra: स्मार्टफोन ब्रांड Samsung ने हाल ही में अपने Galaxy Z Fold 6 का Special Edition लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि, Galaxy Z Fold 6 की तुलना में यह लेटेस्ट एडीशन थोड़ा पतला है। इसके अलावा कंपनी ने इसके डिस्प्ले और कैमरा सेटअप सहित कुछ अन्य फीचर्स में भी सुधार किए है।
सैमसंग के इस लेटेस्ट एडिशन का सीधा मुकाबला Samsung Galaxy s24 Ultra से किया जा रहा है। ऐसे में आज हम दोनों फोन्स की कीमत से लेकर स्पेक्स तक की तुलना करने जा रहे हैं, जिससे आप ये पता कर सकें कि आपके लिए इन दोनों स्मार्टफोन में से किसे खरीदना ज्यादा बेहतर हो सकता है।

Galaxy Z Fold 6 Special Edition vs Galaxy s24 Ultra: तुलना
कीमत- Galaxy Z Fold 6 Special Edition शुरुआत में केवल दक्षिण कोरिया में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत की बात करें तो इसे सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 27,89,600 KRW यानी (लगभग 1,70,000 रुपये) है।
बात करें Galaxy s24 Ultra की कीमत की तो इसके 12GB/256GB बेस वेरिएंट को 129,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। वहीं इसके 12GB/512GB वेरिएंट को 139,999 रुपये की कीमत पर और 12GB/1TB वेरिएंट को 159,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
डिस्प्ले - Galaxy Z Fold 6 Special Edition में 8 इंच का एक्सटर्नल डिस्प्ले और 6.5 इंच की इंटरनल डिस्प्ले दी गई है। सैमसंग के अनुसार यह Galaxy Z Fold 6 की तुलना में 1.5 mm थिन और तीन ग्राम हल्का है। Samsung Galaxy s24 Ultra में 6.8 इंच की डायनामिक एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर - Z Fold 6 Special Edition में Galaxy प्रोसेसर के लिए Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 जोड़ा गया है, जबकि Galaxy s24 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिलता है।
स्टोरेज- सैमसंग ने अपने इस लेटेस्ट एडीशन को सिंगल वेरिएंट 16 GB RAM और 512 GB की स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया है। जबकि, Galaxy s24 Ultra में 12GB रैम और 1TB तक स्टोरेज दिया गया है।
कैमरा- Galaxy Z Fold 6 Special Edition में आपको 200MP का वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसमें ऑटोफोकस के साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के लिए सपोर्ट वाला 10MP का टेलीफोटो कैमरा है। अंदर की तरफ 4MP का अंडर-डिस्प्ले कैमरा है। इसकी कवर स्क्रीन पर 10MP का सेल्फी कैमरा दिया गया। इंटरनल कैमरे को छोड़कर इसके सभी कैमरे 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। प्राइमरी कैमरा 8K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करने में सक्षम है।
जबकि, Galaxy s24 Ultra फोन हैंडसेट क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसका मेन लेंस 200MP से लैस है। इसमें 50MP का पेरिस्कोप कैमरा, 10MP का टेलीफोटो कैमरा और 10MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी- Galaxy के Special Edition में 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,400mAh की बैटरी मिलती है। Galaxy s24 Ultra को पावर देने के लिए 5,000mAh की बैटरी के साथ कनेक्ट किया गया है, जो कि 45 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें वायरलेस चार्जिंग और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसल मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








