Home
Mobile

Galaxy Z Fold 6 Special Edition vs iPhone 15 Pro Max: परफॉर्मेंस और फीचर्स में कौन है आगे?, यहां जानिए

स्मार्टफोन ब्रांड Samsung ने अपने Galaxy Z Fold 6 का Special Edition लॉन्च कर दिया है। जिसे जल्द ही कुछ चुनिंदा बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। आपको बता दें, Galaxy Z Fold 6 की तुलना में यह लेटेस्ट एडीशन थोड़ा पतला है।

इसके अलावा कंपनी ने इसके डिस्प्ले और कैमरा सेटअप सहित कुछ अन्य फीचर्स में भी सुधार किए है। सैमसंग के इस नए एडिशन का सीधा मुकाबला iphone 15 pro max से माना जा रहा है। ऐसे में आज हम दोनों प्रीमियम फोन्स की कीमत से लेकर स्पेक्स कर की तुलना करने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप अपने लिए बेस्ट फोन का चुनाव कर सकते हैं।

Galaxy Z Fold 6 Special Edition vs iPhone 15 Pro Max: की तुलना

कीमत- Galaxy Z Fold 6 Special Edition शुरुआत में केवल दक्षिण कोरिया में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत की बात करें तो इ से सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 27,89,600 KRW यानी (लगभग 1,70,000 रुपये) है। सैमसंग के अनुसार ग्राहक इसे Black Shadow कलर में खरीद सकेंगे।

वहीं इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की बिक्री 25 अक्टूबर से सैमसंग की वेबसाइट्स और अन्य ऑनलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी। आपको बता दें, Galaxy Z Fold 6 को खरीदने वाले ग्राहकों को सैमसंग की Galaxy Ring, Galaxy Watch Ultra, Galaxy Buds 3 Pro और Galaxy Tab S10 Ultra जैसे प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए डिस्काउंट कूपन मिलेंगे। जबकि, iPhone 16 Pro Max की बेस मॉडल 256GB की कीमत 1,44,900 रुपये है।

डिस्प्ले - Galaxy Z Fold 6 Special Edition में 8 इंच का एक्सटर्नल डिस्प्ले और 6.5 इंच की इंटरनल डिस्प्ले दी गई है। सैमसंग के अनुसार यह Galaxy Z Fold 6 की तुलना में 1.5 mm थिन और तीन ग्राम हल्का है। जबकि, iPhone 15 Pro Max में 6.7-इंच ओएलईडी सुपर रेटिना एक्सडीआर स्क्रीन मिलती है।

प्रोसेसर - Galaxy Z Fold 6 Special Edition में Galaxy प्रोसेसर के लिए Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 शामिल किया गया है। जबकि, आईफोन 15 प्रो मैक्स में Apple ने A17 प्रो चिप, 6 कोर प्रोसेसर दिया है।

स्टोरेज- सैमसंग ने अपने इस लेटेस्ट एडीशन को सिंगल वेरिएंट 16 GB तक RAM और 512 GB की स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया है। जबकि, iPhone 15 Pro Max को 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज तीन ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

कैमरा- Galaxy Z Fold 6 Special Edition में फोटोग्राफी के लिए आपको 200 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसमें ऑटोफोकस के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के लिए सपोर्ट वाला 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है।

वहीं अंदर की तरफ 4 मेगापिक्सल का अंडर-डिस्प्ले कैमरा है, और कवर स्क्रीन पर 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। इंटरनल कैमरे को छोड़कर इसके सभी कैमरे 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। प्राइमरी कैमरा 8K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करने में सक्षम है।

जबकि, iPhone 15 Pro Max में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलते हैं। जिसमें f/1.78 अपर्चर के साथ 48MP का प्राइमरी कैमरा, f/2.28 अपर्चर वाला 12MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और तीसरा 12MP टेलीफोटो सेंसर है। इसके साथ ही इसमें 12MP का ट्रू डेप्थ फ्रंट कैमरा है।

बैटरी- Galaxy Z Fold 6 Special Edition में 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,400mAh की बैटरी मिलती है। जबकि, iPhone 15 Pro Max फोन में4422mAh तक की बैटरी है, जो 15W MagSafe वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।

कनेक्टिविटी - Galaxy Z Fold 6 Special Edition में कनेक्टिविटी के लिए ई-सिम, 5G, NFC, UWB और USB-C, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3 और डुअल सिम सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। जबकि, iPhone 15 Pro Max में 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, गीगाबिट-क्लास एलटीई, एनएफसी और GPS जैसे फीचर्स हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Galaxy Z Fold 6 Special Edition vs iphone 15 pro max: Which one should you choose?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X