Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7: यहां जानें संभावित अपग्रेड, नई स्पेसिफिकेशन और लॉन्च टाइमलाइन
Samsung इस साल के आखित तक अपने गैलेक्सी Z फोल्ड 7 और Z फ्लिप 7 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लाक से पता चला है कि ये डिवाइस गैलेक्सी Z फोल्ड 6 और फ्लिप 6 पर आधारित होंगे, जिसमें टिकाऊपन, प्रदर्शन और डिजाइन में कई खास किए देखने को मिलेंगे। इन अपग्रेड्स का उद्देश्य यूजर्स को और बेहतर अनुभव प्रदान करना है।
टिपस्टर पांडाफ्लैश के अनुसार गैलेक्सी Z फोल्ड 7 और Z फ्लिप 7 में एक मजबूत हिंज मैकेनिज्म और कम डिस्प्ले क्रीज विजिबिलिटी शामिल होगी, जो फोल्डेबल स्मार्टफोन में आम समस्याओं को हल करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इन अपग्रेड्स से फोल्डिंग अनुभव को और अधिक स्मूद और प्रैक्टिकल बनाया जाएगा।

गैलेक्सी Z फोल्ड 7 में डिजाइन और टिकाऊपन में महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं, जिनमें सबसे बड़ा बदलाव डिस्प्ले क्रीज को लगभग अदृश्य बनाना है। नई हिंज और बेहतर लचीले ग्लास की मदद से गैलेक्सी Z फोल्ड 6 की तुलना में क्रीज को कम दिखाई देने की उम्मीद है।
गैलेक्सी Z फोल्ड 7 और Z फ्लिप 7 दोनों में पिल शेड-स्पीकर डिजाइन और बटन प्लेसमेंट को बनाए रखने की उम्मीद है। प्रदर्शन की बात करें तो Z फोल्ड 7 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट फॉर गैलेक्सी चिपसेट हो सकता है, जबकि Z फ्लिप 7 में Exynos 2500 चिपसेट मिल सकता है। दोनों मॉडल 12GB रैम और 256GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आ सकते हैं, जबकि Z फोल्ड 7 में 1TB स्टोरेज ऑप्शन भी मिल सकता है। सॉफ्टवेयर की बात की जाए तो दोनों डिवाइस Android 15- आधारित One UI 7.1 पर चलेंगे, जिसमें नए Galaxy AI फीचर पेश किए जानें की संभावना है।
Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 में 2,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाले डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जो इन्हें अब तक की सबसे चमकदार फोल्डेबल स्क्रीन में से एक बना सकता है। यह अपग्रेड आउटडोर विजिबिलिटी और डिस्प्ले क्वालिटी में महत्वपूर्ण सुधार ला सकता है। लीक के अनुसार सैमसंग मई 2025 में इन डिवाइसों का प्रोडक्शन शुरू करेगा, जिससे वे मध्य वर्ष में लॉन्च हो सकते हैं। कीमत पिछले मॉडल्स Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 के समान रहने की उम्मीद है, जिससे उपभोक्ताओं के लिए कोई बड़ी लागत वृद्धि नहीं होगी।


Click it and Unblock the Notifications








