Galaxy Z Fold 7 Leak: सैमसंग का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन अंडर-डिस्प्ले कैमरा से लैस हो सकता है
Galaxy S25 सीरीज के लॉन्च के बाद सैमसंग अब अपने अगली जनरेशन के फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। हालांकि रिलीज में अभी समय है, लेकिन एक नई लीक ने गैलेक्सी Z फोल्ड 7 मॉडल में होने वाले कुछ महत्वपूर्ण अपडेट्स का खुलासा किया है। आइए आगे इन में होने वाले बदलावों को जानते हैं।
सैमसंग के आगामी गैलेक्सी Z फोल्ड 7 को वीबो पर एक टिपस्टर द्वारा लीक किया गया है, जिसमें इस स्मार्टफोन में पूर्ववर्ती के मुकाबले कई सुधारों की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह नया आगामी फोल्डेबल फोन अपग्रेडेड अंडर डिस्प्ले कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अपग्रेड के बारे में पूरी जानकारी अभी कंफर्म नहीं है, लेकिन ये खास तौर से सेल्फी कैमरा की बेहतर स्पष्टता से संबंधित हो सकते हैं।

टिपस्टर ने गैलेक्सी Z फोल्ड 7 की बैटरी स्पेसिफिकेशंस और कुछ अन्य निराशजनक अपडेट के बारे में भी जानकारी दी है। बताया गया है कि सैमसंग ने बैटरी में कोई बड़ा बदलाव करने का प्लान नहीं किया है, इसलिए अगली पीढ़ी के फोल्डेबल फोन में 4,400mAh की बैटरी बनी रह सकती है, जो कि एक निराशाजनक बात है, खासकर जब यह एक अल्ट्रा प्रीमियम मॉडल है। हालांकि इस साल के फ्लैगशिप में सबसे बड़ा बदलाव स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC होगा।
प्रदर्शन में बदलाव के अलावा नया हिंज मैकेनिज्म और बेहतर फोल्डेबल स्क्रीन में क्रीज को लगभग पूरी तरह से हटा दिया गया है। गैलेक्सी Z फोल्ड 7 अब तक का सबसे स्लिम फोल्डेबल फोन हो सकता है, लेकिन इसके स्लिमर डिजाइन के लिए इसमें S पेन को हटा दिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








