Gaming Smartphones: iPhone से लेकर Samsung तक, गेमिंग के लिए बेहतरीन स्मार्टफोन
Gaming Smartphones: गेमिंग स्मार्टफोन पावरफुल डिवाइस हैं जो चलते-फिरते गेमिंग के साथ-साथ स्मार्टफोन की जरूरत को भी पूरा करते हैं। अगर आप 2023 का बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं, तो iPhone 15 Pro Max, Samsung Galaxy S23 Ultra, Asus ROG 7 के साथ इन फोन को खरीद सकते हैं।

iPhone 15 Pro Max
iPhone 15 Pro Max में हुड के नीचे नया A17 Pro SoC मिलता है। यह कंपनी की अब तक की सबसे फास्ट मोबाइल चिप है। एप्पल ने डिवाइस पर कंसोल गेम की पेशकश भी शुरू कर दिया है, जिसमें रेजिडेंट ईविल विलेज पहले से ही ऐप स्टोर पर उपलब्ध है, और डेथ स्ट्रैंडिंग जैसे गेम आने वाले हैं। इसमें फ्रंट में 6.7-इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलता है जो एडाप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। iPhone 15 Pro Max में पीछे की तरफ 48MP प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
Samsung Galaxy S23 Ultra
सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा कंपनी का फ्लैगशिप डिवाइस है और सबसे अच्छे गेमिंग स्मार्टफोन में से एक है। यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट पर चलता है, जो मौजूदा समय में सबसे ज्यादा पावरफुल चिपसेट में से एक है, जिसे एंड्रॉइड 13-बेस्ड वनयूआई 5.1 ओएस और 2X AMOLED डिस्प्ले के साथ जोड़ा गया है। सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा में मेगापिक्सेल की संख्या अब 200MP तक बढ़ा दी गई है।
Asus ROG phone 7
Asus ROG 7 मार्केट में मौजूद गेमिंग स्मार्टफोन में से एक है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC और एड्रेनो 740 GPU पर बेस्ड है, जिसे 12GB LPDDR5X रैम के साथ जोड़ा गया है। इसमें AirTrigger 3 के लिए अल्ट्रासोनिक सेंसर, ग्रिप प्रेस, GameCool 7 थर्मल डिजाइन और एयरोएक्टिव कूलर 7 जैसे गेमिंग फीचर्स मिलते हैं। फ्रंट में, आपको 165Hz की रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच FHD + AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी सेंसर और 32MP का सेल्फी शूटर है। Asus ROG Phone 7 में 6000mAh की बैटरी है।
iQOO 11
iQOO 11 स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 144Hz की रिफ्रेस रेट के साथ 6.7-इंच 2K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। V2 चिप की बदौलत यूनिक इमेज खींचने के लिए 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ पीछे की तरफ ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है। इसके अलावा, इसमें 120W फ्लैशचार्ज सपोर्ट है जो फोन को सिर्फ 25 मिनट में 10% चार्ज कर देता है।


Click it and Unblock the Notifications








