Garmin fenix 7 Pro, Epix Pro Series 139 दिन बैटरी बैकअप के साथ भारत में लॉन्च , कीमत जान उड़ जाएंगे होश
Garmin Smartwatches Launched: स्मार्टवॉच ब्रांड Garmin ने अपनी नई वॉच fenix 7 Pro और Epix Pro सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस लेटेस्ट वॉच को कंपनी ने फिटनेस लवर्स और एथलिट को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। Garmin Fenix 7 Pro सीरीज के साथ यूजर्स को इन बिल्ट फ्लैश लाइट की फैसिलिटी मिलेगी। इसके अलावा वॉच सोलर पैनल से लैस है। इस वॉच को लेकर दावा किया जा रहा है कि, यह 37 दिनों की बैटरी लाइफ देगी। साथ ही इसे एक्पिडिशन मोड में लगभग 139 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। तो आइए आपको इस वॉच की खूबियों और कीमत से रूबरू कराते हैं।
Garmin fenix 7 Pro और Epix Pro Series की खासियत
आपको बता दें, Garmin के लेटेस्ट वॉच की कीमत सुन एक बार आप भी शॉक्ड हो जाएंगे। कंपनी ने अपने इन दोनों वॉच की कीमत भारत में जो तय किया है। इस कीमत में आप दो प्रीमियम हैंडसेट खरीद सकते हैं। Epix Pro सीरीज को कंपनी ने 42mm, 47mm और 51mm साइज के एमोलेड डिस्प्ले के साथ देश में पेश किया है। Epix Pro Series को सफायर और टाइटेनियम मेटल बॉडी के साथ भारतीय मार्केट में पेश किया गया है। जो 31 दिनों की बैटरी बैकअप के साथ आ रही है। वहीं Fenix 7 Pro को फाइबर रेनफोर्स्ड पॉलिमर बॉडी के साथ लाया गया है। यह दोनों लेटेस्ट स्मार्टवॉच मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आ रही हैं।

Garmin की यह नई स्मार्टवॉच को एथलीट्स, एडवेंचर लवर्स के साथ ही फिटनेस लवर्स के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। कंपनी ने इसमें शानदार परफॉर्मेंस और ट्रैकिंग कैपेबिलिटीज प्रदान करने के लिए कई बेहतरीन फीचर्स को शामिल किया है। इस वॉच को एडवांस फीचर्स, इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के साथ डिजाइन किया गया है। इन दोनों स्मार्टवॉच के साथ राफ्टिंग , मोटोक्रॉस, ओवरलैंडिंग जैसे इनबिल्ट एक्टिविटी फीचर्स मिल रहे हैं।
Garmin fenix 7 Pro और Epix Pro Series की कीमत
कीमत की बात करें तो कंपनी ने Garmin Epix Pro series को 1,11,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया है। वहीं Garmin fenix 7 Pro सीरीज को आप 1,00,990 रुपये शुरुआती कीमत के साथ खरीद सकते हैं। यूजर्स इस लेटेस्ट वॉच को अमेजन इंडिया से ऑर्डर कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








