Garmin ने फिटनेस लवर्स को दिया तोहफा, लॉन्च की हेल्थ फीचर्स से लैस स्मार्टवॉच
पॉपुलर वियरेबल ब्रैंड Garmin ने आज यानी 5 जून 2024 को भारत में अपनी Forerunner 165 Series GPS-रनिंग स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टवॉच रनिंग Enthusiasts के लिए एक प्रीमियम ऑप्शन है और इसमें कई सारे हेल्थ फीचर्स भी दिए गए हैं।
Garmin Forerunner 165 स्मार्टवॉच का डिजाइन
इस वॉच के डिजाइन की बात की जाए तो Garmin Forerunner 165 स्मार्टवॉच में लाइटवेट डिजाइन के साथ स्लीक बिल्ड और 43mm केस साइज वाला सर्कल डायल भी दिया गया है। इसमें डुअल शॉट बैंड्स भी दिए गए हैं। इस वॉच को सीधे वायरलेस ईयरबड्स से कनेक्ट किया जा सकता है। इस स्मार्टवॉच में यूजर्स चाहते तो Spotify और Amazon Music अकाउंट से गाने भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Garmin Forerunner 165 स्मार्टवॉच फीचर्स
बड़े वाइब्रेंट एमोलेड डिस्प्ले के साथ ही इस स्मार्टवॉच को फुल चार्ज करने के बाद इसकी बैटरी 11 दिनों तक चल सकती है। इसमें जीपीएस मोड में भी 19 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। सुविधाओं की बात करें तो यह स्मार्टवॉच Pulse OX ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन मॉनीटर, बैरोमीट्रिक एल्टीमीटर, फ्लोर क्लाइंब, कंपस और न्यू जेनरेशन एंबिएंट लाइट सेंसर्स जैसी सुविधाओं से लैस है।
फिटनेस लवर्स के लिए खास हो सकती है ये स्मार्टवॉच
कंपनी का कहना है कि उसने इस वॉच को खासतौर पर फिटनेस लवर्स, प्रोफेशनल्स और एथलीट्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इस वॉच की मदद से फिटनेस लवर्स, प्रोफेशनल्स और एथलीट्स अलग-अलग कंडीशन में होने के बाद भी ट्रेनिंग और वर्कआउट पर फोकस कर सकें।
इतना ही नहीं इसमें स्लीप मॉनीटरिंग एंड स्लीप स्कोर, ऑडियो प्रॉम्प्ट्स, नैप डिटेक्शन, मॉर्निंग रिपोर्ट और एक्टिविटी प्रोफाइल्स एंड वर्कआउट्स जैसे कई सारे एडवांस हेल्थ फीचर्स की भी सुविधा मिलेगी।
Garmin Forerunner 165 स्मार्टवॉच की कीमत
Garmin Forerunner 165 स्मार्टवॉच की कीमत भारत में 33,490 रुपये है। इस वॉच पर यूजर्स को दो साल की वारंटी भी ऑफर की जा रही है। इस स्मार्टवॉच को कंपनी ने 4 कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। आप इसे टॉरकॉएज/एक्वा, ब्लैक/स्लेट ग्रे, मिस्ट ग्रे/वाइटस्टोन और ब्लैक/लाइलैक कलर में खरीद सकते हैं और इसे सिर्फ चुनिंदा ब्रैंड स्टोर से ही खरीदना संभंव है।


Click it and Unblock the Notifications







