iPhone 16 पर मिल जाएगा 36000 रुपये तक का डिस्काउंट; जानें कैसे उठा सकते हैं डील का फायदा
Discount on iPhone 16: अगर आप नया iPhone लेने का प्लान बना रहे हैं और आपके पास पुराना iPhone 15 पड़ा है, तो Flipkart पर चल रही यह डील आपके लिए किसी गोल्डल मौके से कम नहीं है। Apple iPhone 16 सीरीज के लॉन्च के बाद से ही इसका बेस वेरिएंट यानी iPhone 16 अच्छी डिमांड में रहा है।
अब Flipkart इस पॉपुलर स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर दे रहा है, जिससे आप इसे सस्ती कीमत में घर ला सकते हैं। आइए इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 16 की कीमत और Flipkart पर छूट
iPhone 16 का ओरिजिनल प्राइस 79,900 रुपये है, लेकिन Flipkart पर यह 74,900 रुपये में मिल रहा है। यानी सीधे आपको सीधे 5,000 रुपये की छूट मिल रही है।
इसके साथ ही अगर आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो हर स्टेटमेंट क्वार्टर में 4,000 रुपये तक का कैशबैक भी पा सकते हैं।
इसके अलावा, अगर आपके पास iPhone 15 है और आप उसे एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो Flipkart आपको 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी दे सकता है।
इसका मतलब, अगर आपके पुराने iPhone की हालत अच्छी है, तो आप iPhone 16 को 45,000 रुपये के करीब में खरीद सकते हैं। यानी आपको लगभग 36000 रुपये की छूट मिल सकती है।
कैसे करें एक्सचेंज?
- सबसे पहले Flipkart ऐप या वेबसाइट पर जाएं।
- iPhone 16 का पेज खोलें।
- यहां 'Buy with Exchange' ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपने पुराने फोन का ब्रांड, मॉडल और कंडीशन चुनें।
Flipkart का एक्सपर्ट आपके पुराने फोन को पिकअप के समय इंस्पेक्ट करेगा और फाइनल एक्सचेंज वैल्यू तय करेगा।
iPhone 16 के फीचर्स
iPhone 16 में 6.1-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो HDR10 सपोर्ट के साथ आता है। यह फोन Apple के लेटेस्ट A18 चिपसेट से लैस है, जो इसे जबरदस्त परफॉर्मेंस देता है। इसके साथ 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोन iOS 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें कई प्रीमियम फीचर्स जैसे फेस आईडी, एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर जैसे सेंसर शामिल हैं।
कैमरा और बैटरी
- iPhone 16 का कैमरा सेटअप भी शानदार है।
- इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- बैटरी की बात करें तो फोन में 3561mAh की बैटरी दी गई है।
- यह 25W वायर्ड और 15W वायरलेस (MagSafe और Qi2) चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- Apple का दावा है कि यह फोन 0 से 50% तक केवल 30 मिनट में चार्ज हो सकता है।
किन लोगों के लिए है यह डील बेस्ट?
यह ऑफर उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो यूजर्स iPhone 15 इस्तेमाल कर रहे हैं और अपग्रेड करना चाहते हैं। साथ ही उन लोगों के लिए भी सही है, जो iPhone लेना चाहते हैं लेकिन बजट थोड़ा लिमिटेड है। आप एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट का फायदा उठाकर प्रीमियम स्मार्टफोन सस्ते में खरीदना चाहते हैं।
iPhone 16 की यह डील न सिर्फ सस्ती है बल्कि काफी स्मार्ट भी है। अगर आपके पास पुराना iPhone है, तो उसे एक्सचेंज कर नया iPhone लेना और भी फायदेमंद हो सकता है। Flipkart की यह स्कीम लिमिटेड टाइम के लिए है, इसलिए देर करने से पहले ऑफर चेक कर लेना बेहतर होगा।


Click it and Unblock the Notifications








