OnePlus Open Apex Edition को पहली सेल में कम कीमत में खरीदने का पाएं मौका, जानें ऑफर्स
OnePlus ने भारत में अपने बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन OnePlus Open Apex Edition को 7 अगस्त को पेश कर दिया था। आज इसकी पहली सेल लाइव होने जा रही है, जिसमें इस फोन को आप ऑफर्स के साथ कम कीमत पर खरीद सकते हैं।
कंपनी ने इस फोन को क्रिमसन शैडो कलरवे में लॉन्च किया है और इसमें एक्सपेंडेड स्टोरेज, AI पावर्ड इमेज फीचर और बहुत कुछ स्पेशल दिया है। चलिए इस फोन की कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता के बारे में जान लेते हैं।

OnePlus Open Apex Edition की कीमत, ऑफर और उपलब्धता
कंपनी ने इस फोन को दो वेरिएंट 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में मार्केट में उतारा है। इसके 16GB RAM + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये और 16GB RAM + 1TB वेरिएंट की कीमत 1,49,999 रुपये रखी है। लेकिन कंपनी आपको इस स्पेशल एडिशन को कम कीमत में खरीदने का मौका दे रही है।
दरअसल, OnePlus Open Apex Edition की आज पहली सेल लाइव हो रही है। आप इसे कंपनी की वेबसाइट, वनप्सल एक्सपीरियंस स्टोर्स, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon, रिलायंस डिजिटल क्रोमा, विजय सेल्स जैसे चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

इस पर शुरुआती ऑफर्स की बात करें तो ग्राहक ICICI Bank कार्ड पर 20,000 रुपये की छूट पा सकते हैं। कंपनी OnePlus Open Apex Edition के लिए ट्रेड इन डील्स पर 8,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दे रही है। ब्रांड एपेक्स वर्जन की खरीद के साथ 3 महीने की माइक्रोसॉफ्ट 365 सदस्यता प्लान भी फ्री दे रहा है।
OnePlus Open Apex Edition की खासियत
कंपनी ने इस फोन में नई टेक्नोलॉजी AI Eraser और AI SmartCutOut का इस्तेमाल किया है। यानी कि, फोन आपके लिए कुछ काम खुद ब खुद ही कर सकता है। उदाहरण के लिए जैसे फोटो से किसी चीज को हटाना या किसी चीज को अलग करना आदि।
OnePlus Open Apex Edition स्पेक्स
डिस्प्ले: इसमें 6.31-इंच की कवर स्क्रीन मिलती है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है, जबकि मेन डिस्प्ले 7.82-इंच का है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 2,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। दोनों डिस्प्ले डॉल्बी विजन को सपोर्ट करती हैं।
स्टोरेज: स्टोरेज की बात करें तो फोन 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आता है।
प्रोसेसर: प्रोसेसर की बात करें तो इसमें OnePlusओपन फोन वाला ही चिपसेट मिलेगा। हालांकि, सॉफ्टवेयर नया है। वनप्लस इस फोन के लिए तीन साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और चार साल तक सुरक्षा अपडेट का वादा करता है। आपको बता दें कि इस फोन में एक खास VIP मोड दिया गया है, जो इस मोड में फोन का माइक्रोफोन और कैमरा बंद हो जाते हैं।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इस फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका मेन कैमरा 48MP, टेलीफोटो कैमरा 64MP और अल्ट्रावाइड कैमरा 48MP का शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी: इसे पावर देने के लिए फोन में 4,805mAh की बैटरी दी गई है,जो 67W चार्जर के साथ आती है। डिवाइस के बाकी मुख्य स्पेसिफिकेशन स्टैंडर्ड मॉडल के समान ही हैं।


Click it and Unblock the Notifications








