एलजी ऑप्टिमस 3डी में मिल रहा है 12,000 रुपए का डिस्काउंट

एलजी ऑप्टिमस 3डी एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस उन 3डी स्मार्टफोनों में एक है जिनकी मांग आज भी बनी हुई है। वैसे तो एलजी ऑप्टिमस की कीमत भारतीय बाजार में 37,000 रुपए के करीब है मगर कंपनी फोन में 12,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है, डिस्काउंट के बाद एलजी ऑप्टिमस 3डी स्मार्टफोन अब केवल 19,990 रुपए में मिल रहा है।
फोन की सबसे खास बात है इसकी 3डी स्क्रीन जिसमें वीडियो या फिर फोटो देखने के लिए 3डी ग्लास या फिर चश्मे की जरूरत नहीं पड़ती। ऑप्टिमस 3डी में 2.3 जिजरब्रेड ओएस दिया गया है। इसके अलावा एलजी ने फोन में पहली बार ड्युल कोर, ड्युल मैमोरी के साथ ड्युल चैनल तकनीक का प्रयोग किया है।
ऑप्टिमस 3डी में 4.3 इंच की डब्लूवीजीए स्क्रीन दी गई है जो 2डी और 3डी दोनों तरह का व्यू प्रोवाइड करती है। फोन में दिये गए 5 मेगापिक्सल कैमरे की मदद से 2डी और 3डी दोनों तरह की वीडियो रिकार्डिंग की जा सकती है। कुल मिलाकर 19,990 रुपए में 3डी फोन के साथ लेटेस्ट फीचरों से लैस ऑप्टिमस 3डी स्मार्टफोन बुरा सौदा नहीं है।
एलजी ऑप्टिमस 3डी में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- 2.3 जिंजरब्रेड ओएस
- 4.3 इंच की डब्लूवीजीए स्क्रीन
- 2डी और 3डी वीडियो रिकार्डिंग की सुविधा
- 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
- कीमत- 37,000 रुपए
- डिस्काउंट- 12,000 रुपए
Comments
Best Mobiles in India
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470
लेटेस्ट टेक्नोलॉजी न्यूज़
नोटिफिकेशन पाएं
Allow Notifications
You have already subscribed


Click it and Unblock the Notifications