Home
Mobile

जल्दी करें: 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाले Moto G45 5G पर बंपर छूट

अगर आप अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर Motorola G45 5G स्मार्टफोन पर चल रही डील आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकती है। इस फोन पर उपलब्ध बैंक ऑफर्स के साथ इसकी प्रभावी कीमत काफी कम हो जाती है।

कम कीमत में भी इसमें शानदार स्पेसिफिकेशंस जैसे 8GB रैम, 50MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो इसे एक दमदार ऑप्शन बनाती है। फ्लिपकार्ट की इस सेल में यह फोन और भी किफायती हो जाता है। तो चलिए आपको आगे इसकी नई कीमत व ऑफऱ बताते हैं।

Moto G45 5G पर धमाकेदार डिस्काउंट, जानें नई कीमत

Moto G45 5G कीमत व ऑफर डिटेल

Moto G45 5G का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 11,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। इसके साथ कई आकर्षक बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5% कैशबैक और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से ट्रांजैक्शन करने पर 1000 रुपये की छूट मिलेगी।

इसके अलावा 8,850 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन ब्रिलियंट ब्लू, ब्रिलियंट ग्रीन और वाइवा मजेंटा में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 4GB/128GB स्टोरेज वाला भी वेरिएंट उपलब्ध है।

Moto G45 5G स्पेसिफिकेशन

Moto G45 5G में आपको 6.5 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले मिलेगी, जो 120 हर्टज के रिफ्रेश रेट और 1600 x 720 पिक्सल रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करने में सक्षम है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm SD 6s Gen 3 6nm प्रोसेसर दिया गया है, जो क्वालकॉम का एंट्री लेवल चिपसेट है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का सेंसर शामिल है।

इसे पावर देने के लिए फोन 18W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए फोन को IP54 की रेटिंग प्राप्त हुई है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें डुअल बैंड जीपीएस, USB Type-C 2.0, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1 और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Get Moto G45 5G with 5000mAh Battery and 18W Fast Charging at Discounted Price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X