Home
Mobile

जी फाइव ने लांच किए प्री लोडेड मूवी फोन

By Super
जी फाइव ने लांच किए प्री लोडेड मूवी फोन
बेसिक फोन की रेंज में कई ऐसी कंपनियों के फोन बाजार में उपलब्‍ध है जिनके नाम न तो आपने कभी सुने होंगे और नहीं उन कंपनियों को कोई के ऊपर किसी का कोई भरोसा होगा। अक्‍सर देखा गया है लोग केवल कम दामों के चलते बिना किसी जांच पड़ताल के कोई भी मोबाइल हैंडसेट खरीद लेते है बाद में उन्‍हें काफी पछताना पड़ता। जबकि बाजार में कई बड़ी कंपनियों के हैडसेट भी कम दामों में उपलब्‍ध है।

कम कीमत के हैंडसेटों में जी फाइव का नाम तो आपने सुना ही होगा। मगर इस बार जी फाइव ने अपने नए हैंडसेटों को कमाल के फीचरों के साथ बाजार में लांच किया है, जी हां जी फाइव अपने तीनों हैडसेटों में E720, E780 और E505 में पहले से लोडेड 20 नई फिल्‍मों के साथ पेश किया है। फोन में दिए गए 4 जीबी मैमोरी कार्ड में मूवी के अलावा रिंगटोन, वीडियो और भी कई चीजें मौजूद है। आइएं बात करने है जीफाइव के नए हैंडसेटों में दिए गए फीचरों के बारे में,

जी फाइव का पहले फोन E720 में 2.4 इंच की टच स्‍क्रीन के साथ 3.2 मेगापिक्‍सल का डिजिटल कैमरा दिया गया है जिसकी मदद से आप फोटो कैपचरिंग के साथ वीडियो रिकार्डिंग भी कर सकते हैं। फोन में 1300 एमएएच की स्‍टैंर्डड एमएएच बैटरी इनबिल्‍ड है जो अच्‍छा बैटरी बैकप प्रोवाइड करती है। इसके साथ आप अपनी सुविधा है अनुसार फोन की मैमोरी को बढ़ा भी सकते हैं।

जीफाइव के दूसरे फोन E780 में पहले मॉडल के मुकाबले ज्‍यादा बड़ी 3.2 इंच की स्‍क्रीन दी गई है, फोन में ब्‍लूटूथ के द्वारा डेटा तेजी से ट्रांसफर होता है। इसके अलावा E780 में कई मल्‍टीमीडिया ऑप्‍शन भी दिए गए है जो लोगों को काफी पसंद आएंगे। जीफइव का तीसरा फोन भी पिछले मॉडलों से कुछ कम नहीं है। जी फाइव E505 में 2.2 इंच स्‍क्रीन साइज के साथ 1.3 मेगापिक्‍सल का कैमरा इनबिल्‍ड है, फोन में दिया गया मीडिया प्‍लेयर कई तरह के ऑडियो और वीडियो फार्मेट को सपोर्ट करता है।

जी फाइव के नए हैंडसेटों में बंगाली, गुजराती, पंजाबी के अलावा कई भाषाओं की फिल्‍में दी गई है, इसके अलावा नई फिल्‍मों में सलमान खान की दबंग भी आप जी फाइव में देख सकते हैं। कंपनी ने तीनों मॉडल E720, E780 और E505 को 2, 000 से लेकर 4, 000 रूपए की रेंज में लांच किया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X