जी फाइव ने लांच किए चार नए मल्टीमीडिया फोन

इन चार हैंडसेट के नाम हैं जी फाइव जी115, जी फाइव जी 116, जी फाइव जी 233 और जी फाइव जी 505, इन चारों हैंडसेट में दो मॉडल साधारण तरीके के हैं। वहीं दूसरे फोन मल्टीमीडिया हैं। फिलहाल जानकारियों के हिसाब से पता चला है कि जी फाइव जी 115, की लंमबाई 4.5 सीमी और डिस्पले 1.8 इंच है। कैमरे के साथ डिजिटल जूम का ऑपशन है। तेज लाउड स्पीकर के साथ शानदार एफएम और ड्यूल टॉर्च है। अच्छी मेमोरी स्टोरेज होने के साथ भी अगर जरुरत पडे तो आप 4जीबी तक मेमोरी एक्सपैंड भी कर सकते हैं। जी फाइव 116 भी लगभग पुराने मॉडल की ही तरह है, पर इसमें 3.5 एमएम के यूनिवर्सल जैक और मीडिया प्लेयर की सुविधा दी हुई है। 16 जीबी की एक्सटर्नल मेमोरी के साथ जादा देर तक चलने वाली बैट्री भी दी हुई है।
जैसा कि हमने पहले ही बताया था कि दो अन्य ड्यूल हैंडसेट मल्टीमीडिया हैं। जी फाइव जी 233 का डिस्पले 2.2 इंच का है। इसके मल्टी लैंगवेज कीपैड में हिंदी भाषा का भी ऑपशन है जिससे आप को हिंदी टाईप करने में परेशानी न आए। इसके अलावा इसमें सभी प्रकार के मल्टीमीडिया ऑपशन है जैसे कि ऑडियो प्लेयर, वीडियो प्लेयर, एफएम रेडियो और वीजीए वीडियो रिकार्डिंग के लिए अच्छे से कैमरे की सुविधा दी हुई है। इतने सारे फीचर होने के साथ आपको डाटा ट्रंसफर करने के लिए सुविधा और 8 जीबी तक का मेमोरी स्टोरेज भी मिलेगा।
अब बात करते हैं जी फाइव के जी 505 की जिसमें 2 जीबी का कार्ड फ्री है। सबसे शानदार बात यह है कि इसमें तीन स्पीकर लगे हुए हैं जो आप को साफ और जानदार म्यूजिक क्वालिटी देगें। मीडिया प्लेयर के साथ-साथ कम रेंज की कनेक्टिविटी के लिए भी बेहतर ऑपशन है। इतने सारे फीचर वाले फोन का दाम कुछ ज्यादा नहीं है। जी115 की कीमत 1,429रु, जी फाइव जी 116 की कीमत 2,459रु,जी फाइव जी 233 की कीमत 2,169रु और जी फाइव जी 505 मात्र 2,459 के दाम मे आपको मिल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








