Redmi Note 7 का लॉन्च इवेंट देखने पर मिलेगा 1,500 रुपए का गिफ्ट
आजकल शाओमी के आने वाले एक स्मार्टफोन की चर्चा चारों ओर छाई हुई है। इस स्मार्टफोन का नाम है Redmi Note 7। इस स्मार्टफोन को कंपनी 28 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है। इस फोन को लेकर यूजर्स में काफी उत्साह है। इस स्मार्टफोन में कई खास स्पेसिफिकेशंस होने की बात कहीं जा रही है। इनमें सबसे खास इसका कैमरा हो सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में कंपनी 48 मेगापिक्सल का एक शानदार और जबरदस्त कैमरा देने वाली है।

इसके अलावा भी इस फोन में यूजर्स को कई खास फीचर्स मिलेंगे। आपको बता दें कि शाओमी ने रेडमी कंपनी को अलग कर दिया है। इस रेडमी कंपनी के अंतर्गत लॉन्च होने वाला यह पहला डिवाइस होगा। इस डिवाइस को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। अब इस फोन को भारत में लॉन्च किया जा रहा है। लिहाजा इस फोन के बारे में रोजाना कोई ना कोई ख़बर आ ही रही है। आज भी इस बेहद लोकप्रिय आगामी स्मार्टफोन के लिए कुछ ख़बरें आई है।
आपको बता दें कि कंपनी ने लॉन्चिंग रजिस्ट्रेशन के लिए पहले भी बुकिंग शुरू की थी लेकिन अब कंपनी ने दूसरी बार बुकिंग शुरू की है। लिहाजा अगर आप इस लॉन्च इवेंट को देखना चाहते हैं और अभी तक टिकट बुक नहीं किया है, तो आप अभी भी कर सकते हैं। कंपनी ने खुद एक ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।
Redmi Note 7 की कीमत और उपलब्धता
इस फोन के कुछ खास फीचर्स के बारे में हम आपको पहले भी बता चुके हैं। इसमें सबसे बड़ी खूबी इसका कैमरा है। जो कहा जा रहा है कि 48 मेगापिक्सल का होगा। Redmi Note 7 स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन फ्लिपकार्ट और Mi.com के जरिए खरीदा जा सकेगा। स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो Redmi Note 7 के बेस वेरियंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज को 11,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट को 13,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें, कंपनी फोन के आखिरी वेरियंट यानी 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज को 15,999 रुपये के आसपास पेश कर सकती है।
Redmi Note 7 स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 7 में FHD + रेजोल्यूशन के साथ 6.3 इंच की IPS LCD स्क्रीन दी जाएगी। जो 2.5D कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आएगी। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 SoC पर 3/4/6 GB LPDDR4x रैम और 32/64 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ अतिरिक्त स्टोरेज विस्तार के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ लॉन्च किया जाएगा। बता दें, Xiaomi Redmi Note 6 Pro की तरह ही, Redmi Note 7 में भी डुअल सिम कार्ड स्लॉट (हाइब्रिड सॉल्यूशन) होगा, जहां यूजर्स दो नैनो सिम कार्ड या एक सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैमरा फीचर
कैमरा की बात करें तो यह स्मार्टफोन 48 MP Samsung ISOCELL GM-1 सेंसर और सेकेंडरी 5 MP डेप्थ सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। वहीं, फ्रंट पर डिवाइस में दोनों स्लॉटों पर 4 जी एलटीई और वीओएलटीई के लिए 20 एमपी का सेल्फी कैमरा होगा। स्मार्टफोन के फ्रंट पर 13 एमपी का फ्रंट-सेल्फी कैमरा दिया गया है। जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कैपेब्लिटी को सपोर्ट करता है।
पिछले तीन सालों में लॉन्च किए गए हर दूसरे Redmi Note स्मार्टफोन की तरह, Redmi Note 7 में भी 4000 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ USB टाइप-सी पोर्ट दिया जाएगा। जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करेगा।कंपनी ने स्मार्टफोन में 3.5 मिमी हेड फोन्स जैक को भी पेश किया है। डिवाइस एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड कस्टम MIUI 10 ओएस पेश करता है। वहीं, फोन को भविष्य में MIUI 11 और MIUI 12 में अपडेट दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








