13,990 में आ गया 5.3 इंच का नया एंड्रायड जैलीबीन जियोनी जी पैड जी 2 फैबलेट
भारतीय बाजार में चाइनीज मैन्यूफैक्चरों का हमेशा से ही दबदबा रहा है फिर वो चाहे फोन ही क्यों न हो। हैंडसेट बाजार में इतना कड़ा मुकाबला होने के बावजूद चाइनीज कंपनियां नए हैंडसेट लांच करने में लगीं हुई है। जिसमें से चाइना की गियोनी ने नया जीपैड जी 2 फैबलेट बाजार में पेश किया है, अभी पिछले महिने गियोनी ने अपना फैबलेट लांच किया है, जी पैड 2 बाजार में 13,990 रुपए में लांच किया है। ड्युल सिम सपोर्ट के साथ जी पैड 2 फैबलेट में 5.3 इंच की क्यूएचडी स्क्रीन दी गई है जो 960×540 रेज्यूलूशन प्रोवाइड करती है।

अगर देखा जाए तो गियोनी के जी पैड 2 का मुकाबला माइक्रोमैक्स और कार्बन के फैबलेट से होगा क्योंकि इस रेंज में माइक्रोमैक्स और काबर्न के पास काफी हैंडसेट मौजूद हैं। जी पैड 2 में 1.2 गीगाहर्ट का क्वॉड कोर कार्टेक्स ए 7 प्रोसेसर दिया गया है साथ में 1 जीबी रैम भी इनबिल्ड है। गियोनी ने अपने नए फैलबेट में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसकी मदद से आप अपने दोस्तों के साथ फेसबुक और स्काइप में वीडियो चैटिंग भी कर सकते हैं।
आईए नजर डालते हैं गियोनी जी पैड में दिए गए कुछ दूसरे फीचरों पर
- 5.3 इंच की स्क्रीन
- 960×540 रेज्यूलूशन स्क्रीन सपोर्ट
- ड्युल सिम सपोर्ट
- 4 जीबी इंटरनल मैमोरी
- 1 जीबी रैम
- 32 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी
- 3,000 एमएएच बैटरी
- 4.1 जैलीबीन ओएस
- फेसबुक, ट्विटर, यू ट्यूब प्री लोडेड एप्लीकेशन
- कीमत- 13,990 रुपए


Click it and Unblock the Notifications







