Home
Mobile

Gmail का स्टोरेज हो गया है फुल, तो खाली करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Google अपने यूजर्स के लिए हमेशा कुछ बेहतर करने की कोशिश में लगा रहता है, ताकि यह अपने यूजर्स को अच्छी सर्विस दे सके। अच्छी सर्विस के साथ ही गूगल अपने यूजर्स को कई सारी सर्वसिजे देता है, जिसमें Gmail सर्विस भी शामिल है।

Gmail के भारत में यूजर्स होने के साथ ही पूरी दुनिया में इसके लाखों यूजर्स है। इस सर्विस की मदद से आप किसी को मेल करना, ऑफिशियल कनेक्ट करने जैसे कई काम कर सकते हैं। आपको बता दें कि Gmail अपनी सर्विस में 15 जीबी फ्री स्टोरेज देता है, जिसे आप गूगल अकाउंट में शेयर कर सकते हैं।

इन टिप्स के साथ खाली करें अपने Gmail का स्टोरेज

इसमें गूगल फोटो, ड्राइव, डॉक्स, शीट्स आदि को शामिल किया गया है। लेकिन अक्सर कुछ समय बाद ये स्टोरेज फुल हो जाता है। जिसके बाद हमें इस स्टोरेज को खाली करना होता है।

ऐसे में यहां हम आपके लिए Gmail में स्पेस को मैनेज करने के कई प्रभावी तरीके लेकर आए हैं।

पुराने और अनावश्यक मेल को हटाएं

जो मेल पुराने हैं या आपके किसी काम के नहीं हैं, उन्हें हटा दें। Gmail को क्लिक फिल्टरिंग के लिए डेट, सेंडर, रिसीवर या कीवर्ड के आधार पर टारगेट करने के लिए सर्च बार को ओपन करें। ईमेल को ऑटोमेटिकली सेट किए गए फोल्डर में सॉर्ट करने के लिए फिल्टर बनाएं। यह इसे सही तरीके से मैनेज करता है और स्पेस भी बचाता है।

अटैचमेंट की जगह लिंक का इस्तेमाल करें

किसी भी डॉक्यूमेंट को अटैच करने की जगह उसके लिंक के माध्यम से शेयर करें। बड़ी फाइलों को गूगल ड्राइव पर अपलोड किया जा सकता है और ईमेल के भीतर एक लिंक शेयर की जा सकती है।

ट्रैश को करें क्लीन

स्पैम और ट्रैश को बिल्कुल ना भूलें। बता दें कि ये फोल्डर ईमेल की ग्रेवयार्ड जैसी होती है, जो कि बड़ी ही शांति से स्पेस को फुल करती है। इन्हें रेगुलर खाली करते रहने से आप अपना काफी स्टोरेज सिक्योर कर सकते हैं।

अनावश्यक मेल को अनसब्सक्राइब करें

कई लोग ऐसे भी है, जो कि डेली ईमेल सेंड करते हैं और ऐसे ईमेल की आपकी लिए कोई वैल्यू नहीं है तो आप इन्हें अनसब्सक्राइब कर सकते हैं।

क्लाउड स्टोरेज का करें यूज

अगर आप ज्यादातर बड़ी फाइल्स सेंड या रिसीव करते हैं, तो ऐसे में आप Google Drive या Dropbox जैसी क्लाउड स्टोरेज सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके लिए जीमेल में स्टोरेज बनाने के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि इसकी मदद से Gmail में जगह खाली हो जाती है और फाइल शेयरिंग भी आसान हो जाती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Gmail storage is full, follow these tips to free it up
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X