iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 26 Beta 2 अपडेट हुआ जारी; ब्लर टॉगल से लेकर बूट फिक्स तक, जानें क्या है नया
iOS 26 Beta 2 Update: Apple ने iPhone यूजर्स के लिए iOS 26 Beta 2 अपडेट जारी कर दिया है। यह अपडेट WWDC 2025 के बाद आए पहले बीटा वर्जन यानी iOS 26 Beta 1 पर आधारित है, जिसमें कई जरूरी सुधार और कुछ नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इस बार Control Centre की विजिबिलिटी, बग फिक्स, और Apple Music व Wallet ऐप में नई सुविधाओं का खास ध्यान दिया गया है।

Control Centre में आया नया Blur टॉगल
iOS 26 Beta 1 में यूजर्स ने शिकायत की थी कि Liquid Glass UI के कारण कंट्रोल सेंटर के आइकन और टेक्स्ट हल्के बैकग्राउंड पर पढ़ना मुश्किल हो रहा था। ऐसे अब Beta 2 में Apple ने इसका सॉल्यूशन निकालते हुए कंट्रोल सेंटर के पीछे अधिक ब्लर इफेक्ट जोड़ा है, जिससे इसकी लेगिबिलिटी बेहतर हो गई है।
साथ ही, एक नया 'Reduce Transparency' टॉगल Accessibility सेटिंग्स में जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स ब्लर को अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
Apple Music के लिए दो नए विजेट्स
Apple Music में Live Radio विजेट मिलता है, जिससे सीधे होम स्क्रीन से लाइव रेडियो प्ले किया जा सकेगा। इसके अलावा Lock Screen Search विजेट लॉक स्क्रीन से ही म्यूजिक सर्च किया जा सकता है।
Wallet ऐप में ऑर्डर ट्रैकिंग अब आसान
Wallet ऐप को अब ऑर्डर ट्रैकिंग की फुल-सपोर्ट मिल रही है। Siri अब Mail ऐप से ऑर्डर ईमेल्स स्कैन कर सकती है और उन्हें Wallet में दिखा सकती है। यह फीचर खासतौर पर ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।
अन्य छोटे अपडेट्स और सुधार
Safari के Tab Management व्यू में अब '+' बटन की लोकेशन बदली गई है। App Store के Accessibility सेक्शन में सुधार किए गए हैं। इसमें नया 'Alt 1' रिंगटोन और Low Power Mode का नया डिस्क्रिप्शन जोड़ा गया है।
बता दें कि Live Captions का 'Transcribe Calls' ऑप्शन अब 'Save Call Transcripts' कहलाएगा।
iPhone 16 Boot Issue हुआ Fix
iOS 26 Beta 1 अपडेट के बाद कुछ iPhone 16 और iPhone 15 यूजर्स को डिवाइस बूट न होने की समस्या का सामना करना पड़ा था, जिसमें स्क्रीन पर सिर्फ लो बैटरी सिंबल आता था। Beta 2 में इस क्रिटिकल बग को फिक्स किया गया है।
अगर अभी भी किसी डिवाइस में यह समस्या आ रही हो, तो Apple ने इसका समाधान भी बताया है। आइए जानते हैं कि ये कैसे काम करता है। इसके लिए आप iPhone को DFU मोड में डालकर iOS 26 Beta 1 या iOS 18 में रीस्टोर कर सकते हैं।
- सबसे पहले iPhone को कंप्यूटर से USB-C केबल से जोड़ें।
- iPhone बंद होने पर Power + Volume Down बटन दबाएं।
- 3 सेकंड बाद Power छोड़ें लेकिन Volume Down तब तक दबाए रखें।
- ऐसा तब तक करें जब तक iPhone कंप्यूटर पर दिख न जाए।
- फिर iOS 26 Beta 1 या iOS 18 को रीस्टोर करें और बैकअप से डेटा वापस लें।
iOS 26 Beta 2 न सिर्फ पहले बीटा के बग्स को ठीक करता है, बल्कि बेहतर विजिबिलिटी, नए म्यूजिक विजेट्स और वॉलेट में स्मार्ट ट्रैकिंग जैसे फायदेमंद अपडेट भी लाता है। Apple की ओर से यह यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। अगर आप iOS 26 बीटा यूज कर रहे हैं, तो Beta 2 को तुरंत इंस्टॉल करें।


Click it and Unblock the Notifications








