Home
Mobile

Google Pixel Fold की पहली झलक आई सामने, इन तगड़े स्पेक्स के साथ 10 मई को होगा लॉन्च

Google Pixel Fold की पहली झलक आई सामने, 10 मई को होगा लॉन्च

Google Pixel Fold फोन को लेकर जहां तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे, इन सभी पर विराम लगाते हुए कंपनी ने खुद अपने पहले फोल्डेबल फोन का एक वीडियो ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर सबको सरप्राइज कर दिया है। इस वीडियो में डिवाइस के डिजाइन, हिंज मैकेनिज्म और इनर डिस्प्ले को देखा जा सकता है। आपको बता दें, गूगल का सलाना इंवेट I/O 2023 10 मई से शुरु होने वाला है। जिसमें कंपनी अपने दो स्मार्टफोन pixel 7a और Pixel Fold को लॉन्च करेगी।

इन तगड़े स्पेक्स के साथ हो सकती है एंट्री

लीक रिपोर्ट में इस फोन लेकर दावा किया जा रहा है कि, कंपनी Google Pixel Fold स्मार्टफोन में 5.8 इंच की कवर डिस्प्ले और 7.6 इंच की मेन डिस्प्ले दे सकती है। यह दोनों डिस्प्ले 120hz के रिफ्रेश रेट के सपोर्ट के साथ आएंगे। अपकमिंग यह स्मार्टफोन गूगल टेन्सर G2 SOC पर काम करेगा। इसी के साथ इसमें pixel 7 Pro की तरह तीन कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और 10.2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है। फोल्डेबल डिस्प्ले के ऊपर के फ्रंट कैमरे में 8MP सेंसर होगा। बाहर की तरफ, होल-पंच कटआउट में 9.5MP f/2.2 फ्रंट कैमरा होगा। हालांकि कंपनी की तरफ से इस फोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Google Pixel Fold की पहली झलक आई सामने, 10 मई को होगा लॉन्च

Google Pixel Fold की कीमत

वहीं लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, Google दूसरे कंपनियों की तरह ही अपने पहले फोल्डेबल फोन Google Pixel Fold को काफी प्रीमियम कीमत पर लॉन्च कर सकता है। वहीं इस स्मार्टफोन के कीमत की बात करें तो कंपनी इस की कीमत 1,700 डॉलर यानि कि, लगभग 1, 40,000 हजार रुपये तक तय कर सकती है। फिलहाल कंपनी ने अपने इस डिवाइस की कीमत और इसके फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि Google ने ये साफ कर दिया है कि, Google Pixel Fold फोन को 10 मई को लॉन्च कर दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Before the launch of Google Pixel Fold, the company has surprised everyone by showing the first glimpse of its first foldable device. The company is launching this smartphone on May 10 with powerful features and triple camera setup.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X