Home
Mobile

लॉन्च हुई Google Fitbit Ace LTE स्मार्टवॉच, बच्चे की सेफ्टी का रखेगी पूरा ख्याल

Google के ब्रांड Fitbit ने अपनी नई स्मार्टवॉच Fitbit Ace LTE को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टवॉच को खासतौर पर 7 साल और उससे अधिक के उम्र के बच्चों के लिए पेश किया गया है। इस वॉच में कई इंटरैक्टिव गेम्स, कॉलिंग और लोकेशन ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं।

बता दें कि कपनी ने इस स्मार्टवॉच को 7 साल से अधिक उम्र के बच्चों की जरूरतों को पूरा करने, इंटरैक्टिव गेम के जरिए फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ावा देने और रियल टाइम लोकेशन के साथ सेफ्टी को बनाए रखने के लिए डिजाइन किया है।

लॉन्च हुई Google Fitbit Ace LTE स्मार्टवॉच

Fitbit Ace LTE की कीमत: Fitbit Ace LTE की कीमत $229.95 (लगभग 19,181 रुपये) है। आप इस स्मार्टवॉच को Google Store और Amazone पर प्री-ऑर्डर कर सकते हैं, लेकिन इसकी उपलब्धता 5 जून से शुरू होगी।

Fitbit Ace LTE कलर ऑप्शन: इस वॉच को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है, जिसमें स्पाइसी और माइल्ड जैसे अलग-अलग थीम वाले बैंड के साथ बंडल किया गया है।

Fitbit Ace LTE स्पेसिफिकेशंस: Fitbit Ace LTE में 333 PPI के रिजॉल्यूशन के साथ 41.04 x 44.89mm OLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 को सपोर्ट करती है। वहीं इस स्मार्टवॉट की बॉडी स्टेनलेस स्टील और रिसाइकल प्लास्टिक मैटेरियल से लैस है और इसका वजन लगभग 28.03 ग्राम है।

Fitbit Ace LTE प्रोसेसर: यह स्मार्टवॉच क्वालकॉम स्नैपड्रैगन WS प्रोसेसर से लैस है। इसी के साथ यह वेयर OS पर काम करती है, लेकिन इसमें Google Play Store और थर्ड पार्टी एप्लिकेशन के लिए सपोर्ट की कमी है।

Fitbit Ace LTE की स्टोरेज और बैटरी लाइफ: इस स्मार्टवॉच में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की सुविधा दी गई है। बैटरी की बात करें तो इस वॉच में 328mAh की बैटरी दी गई है, जो कि फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि यह वॉच महज 30 मिनट में 60% या 70% तक फुल चार्ज हो सकती है।

Fitbit Ace LTE के अन्य फीचर्स

यह स्मार्टवॉच स्टैंडअलोन LTE कनेक्टिविटी प्रदान करती है, जो कि Google Fi/T-Mobile के साथ साझेदारी के माध्यम से काम करती है। अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, NFC और GPS/GNSS शामिल है। यह वॉच 50 मीटर तक पानी से सुरक्षा प्रदान करती है।

यह स्मार्टवॉच फिटबिट ऐप के जरिए लोकेशन ट्रैकिंग के साथ सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखती है, जिससे बच्चे का लोकेशन डेटा सिर्फ 24 घंटे के लिए स्टोर किया जा सकता है। इन सब के अलावा यह स्मार्टवॉच बच्चों के लिए फिजिकल एक्टिविटी को मनोरंजक और आकर्षक बनाने को प्राथमिकता देती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Fitbit Ace LTE smartwatch launched, will take complete care of child's safety
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X