Home
Mobile

Gemini 2.5 Flash Image: तस्वीरों की दुनिया में AI का नया जादू; क्या बनेगा AI फोटो एडिटिंग का असली गेमचेंजर?

Gemini 2.5 Flash Image: AI समय के साथ और बेहतर होता जा रहा है, ऐसे में Google भी लगातार अपने इमेज एडि़टिंग टूल को अपडेट करता रहता है। टेक्नोलॉजी की दुनिया में गूगल ने एक बार फिर धमाका किया है। कंपनी ने Gemini 2.5 Flash Image मॉडल (कोडनेम nano-banana) पेश किया है, जो इमेज जनरेशन और एडिटिंग को एक नए स्तर पर ले जाता है।

यह नया मॉडल न केवल फोटो बनाने में कमाल दिखाता है, बल्कि पहले से मौजूद तस्वीरों को एडिट करके उन्हें और भी बेहतर बनाने की क्षमता रखता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या Gemini 2.5 बनेगा AI फोटो एडिटिंग का असली गेमचेंजर?

क्यों है यह खास?

Google का यह लेटेस्ट इमेज मॉडल कई मामलों में दूसरे AI मॉडल्स से आगे है। यह LMArena की Image Edit Arena लीडरबोर्ड में भी टॉप पर पहुंच गया है, और FLUX.1 Kontext जैसे पॉपुलर मॉडल को पीछे छोड़ दिया है। इसका सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट - कैरेक्टर कंसिस्टेंसी और सटीक एडिटिंग है। यानी, चाहे आप अपनी फोटो का कॉस्ट्यूम बदलें या लोकेशन, हर बार आपका लुक और पहचान एक जैसा ही बना रहेगा।

मॉडल की दमदार खूबियां

कॉस्ट्यूम और लोकेशन बदलना

अब आप अपनी या अपने पेट की फोटो अपलोड करके आसानी से ड्रेस या बैकग्राउंड बदल सकते हैं। उदाहरण के लिए अब आप अपनी सेल्फी को बीच पर क्लिक हुई फोटो में बदल सकते हैं या अपने डॉग को सुपरहीरो कॉस्ट्यूम में देख सकते हैं।

इमेज ब्लेंडिंग

यह फीचर उन लोगों के लिए है जिन्हें क्रिएटिविटी पसंद है। आप कई तस्वीरें अपलोड करके उन्हें एक नई सीनरी में बदल सकते हैं। जैसे अपनी शादी की फोटो को किसी फेयरी टेल बैकग्राउंड के साथ मर्ज करना।

मल्टी-टर्न एडिटिंग

इस मॉडल की सबसे बड़ी ताकत है स्टेप-बाय-स्टेप एडिटिंग। यानी, एक बार फोटो बनने के बाद भी आप लगातार बदलाव करते रह सकते हैं। चाहे कलर बदलना हो, एक्स्ट्रा ऑब्जेक्ट जोड़ना हो या बैकग्राउंड शिफ्ट करना , यह सब कुछ मल्टीपल एडिट्स में संभव है।

मिक्स अप डिजाइन्स

यह फीचर डिजाइनर्स और क्रिएटर्स के लिए किसी जादू से कम नहीं। आप एक इमेज की स्टाइल को दूसरी इमेज पर अप्लाई कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, फूलों की पंखुड़ियों के कलर और टेक्सचर को रेन बूट्स पर चढ़ाना या तितली के पंखों के पैटर्न से ड्रेस डिजाइन करना।

कब से मिलेगा फीचर

Google ने इस मॉडल को आम लोगों के लिए Gemini ऐप में इंटीग्रेट कर दिया है। यानी, एंड्रॉइड और iOS दोनों यूजर्स इसे आसानी से आजमा सकते हैं। वहीं, डेवलपर्स इसे Gemini API और Google AI Studio के जरिए इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा, एंटरप्राइज यूजर्स के लिए यह Vertex AI पर भी उपलब्ध है।

कीमत की बात करें तो, Gemini 2.5 Flash Image की प्राइसिंग USD 30.00 प्रति 1 मिलियन आउटपुट टोकन्स है। यानी एक इमेज के लिए 1290 टोकन्स लगेंगे। यानी, हर एक इमेज लगभग USD 0.039 (करीब 3.20 रुपये) की पड़ेगी।

क्यों बढ़ेगी इसकी डिमांड?

आज के दौर में कंटेंट क्रिएशन, सोशल मीडिया और डिजिटल मार्केटिंग में विजुअल्स की अहमियत सबसे ज्यादा है। लोग चाहते हैं कि उनकी तस्वीरें यूनिक और आकर्षक दिखें। ऐसे में Gemini 2.5 Flash Image न सिर्फ पर्सनल क्रिएटिविटी को नया स्तर देगा, बल्कि डिजाइनर्स, एडवर्टाइजर्स और ब्रांड्स के लिए भी गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

Google Gemini 2.5 Flash Image सिर्फ एक AI टूल नहीं, बल्कि क्रिएटिविटी का नया साथी है। चाहे आप अपनी फोटो को एकदम फिल्मी अंदाज में बदलना चाहते हों, पेट को किसी फैंटेसी कैरेक्टर के रूप में देखना हो या ब्रांडिंग के लिए प्रोफेशनल विजुअल तैयार करना हो, यह मॉडल हर जगह फिट बैठता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Launches Gemini 2.5 Flash Image The AI That Redefines Photo Editing A True Gamechanger?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X