Home
Mobile

बिना नया अकाउंट बनाए बदल सकेंगे Gmail ID; Google का बड़ा अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस और जरूरी शर्तें

Gmail यूज़र्स के लिए Google ने एक ऐसा अपडेट रोलआउट करना शुरू किया है, जिसका लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब अपनी Gmail ID बदलने के लिए नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यानी अगर आपको अपनी मौजूदा Gmail ID पसंद नहीं है या आप ज्यादा प्रोफेशनल दिखने वाला यूज़रनेम चाहते हैं, तो Google आपको उसी अकाउंट में नया @gmail.com एड्रेस चुनने का मौका दे रहा है।

हालांकि यह फीचर अभी सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं है, क्योंकि Google इसे स्टेप-बाय-स्टेप रोलआउट कर रहा है। लेकिन जैसे ही यह आपके अकाउंट में एक्टिव होगा, Gmail ID बदलना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।

बिना नया अकाउंट बनाए बदल सकेंगे Gmail ID

Gmail ID बदलने पर क्या होगा?

  • जब आप अपनी Gmail ID बदलते हैं, तो आपकी पुरानी ईमेल ID डिलीट नहीं होती। वह एक तरह से alias (अलियास) बन जाती है।
  • इसका मतलब यह है कि पुरानी और नई, दोनों Gmail IDs पर आने वाले ईमेल एक ही इनबॉक्स में मिलेंगे।
  • आप Gmail, YouTube, Google Drive, Maps और Play Store में किसी भी ID से लॉग-इन कर सकेंगे।
  • आपकी ईमेल्स, फोटोज़, फाइल्स, चैट्स और पूरा अकाउंट डेटा जैसा का तैसा सुरक्षित रहेगा।
  • सबसे अहम बात यह है कि Google आपकी पुरानी Gmail ID को आपके अकाउंट से जोड़कर रखेगा, ताकि कोई और उसे भविष्य में इस्तेमाल न कर सके।

लेकिन कुछ जरूरी शर्तें भी हैं

Gmail ID बदलने से पहले इन बातों को जानना बेहद जरूरी है।

  • एक बार Gmail ID बदलने के बाद, नई ID को कम से कम 1 साल तक बदला या हटाया नहीं जा सकता है।
  • एक Google अकाउंट में अधिकतम 3 बार ही Gmail ID बदलने की अनुमति मिलेगी।
  • एक ही अकाउंट से 4 Gmail addresses (1 मुख्य + 3 aliases) जुड़े हो सकते हैं।
  • कुछ पुराने Google Calendar इवेंट्स या शेयर किए गए डॉक्यूमेंट्स में पुरानी Gmail ID दिखती रह सकती है

इसके अलावा, कुछ सेवाएं नई Gmail ID के साथ तुरंत ठीक से काम न करें। खासकर अगर आप:

  • Chromebook इस्तेमाल करते हैं
  • "Sign in with Google" से कई ऐप्स में लॉग-इन करते हैं
  • Chrome Remote Desktop पर निर्भर हैं
  • तो Gmail ID बदलने से पहले Google के सपोर्ट पेज जरूर चेक कर लें।

Gmail ID कैसे बदलें? (Step-by-Step तरीका)

अगर आपके अकाउंट में यह फीचर उपलब्ध है, तो Gmail ID बदलने की प्रक्रिया काफी आसान है-

  • myaccount.google.com/google-account-email पर जाएं और लॉग-इन करें
  • बाईं तरफ Personal info पर क्लिक करें
  • Email चुनें और फिर Google Account email पर जाएं
  • "Google Account email" के नीचे Change Google Account email पर टैप करें

अगर आपको यह ऑप्शन दिखाई नहीं देता, तो इसका मतलब है कि आपके अकाउंट के लिए फीचर अभी एक्टिव नहीं हुआ है।

अगर ऑप्शन दिख रहा है:

  • अपनी नई Gmail ID डालें (ध्यान रखें कि वह पहले से किसी ने इस्तेमाल न की हो)
  • Change email पर क्लिक करें
  • कन्फर्मेशन स्टेप्स पूरे करें
  • इसके बाद आपकी नई Gmail ID मुख्य ईमेल बन जाएगी, जबकि पुरानी ID बैकअप की तरह काम करती रहेगी।

क्या यह फीचर यूजर्स के लिए फायदेमंद है?

बिलकुल। यह अपडेट खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्होंने सालों पहले जल्दबाज़ी में Gmail ID बना ली थी और अब उसे बदलना चाहते थे। बिना नया अकाउंट बनाए Gmail ID बदलने से न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि डेटा माइग्रेशन की झंझट भी खत्म हो जाएगी।

Google का यह नया फीचर Gmail यूज़र्स को ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी और कंट्रोल देता है। अगर आप अपनी Gmail ID को ज्यादा प्रोफेशनल, क्लीन या पर्सनल बनाना चाहते हैं, तो यह अपडेट आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। बस ध्यान रखें-फीचर एक्टिव होते ही जल्दबाज़ी में फैसला न लें और सभी शर्तें समझकर ही Gmail ID बदलें।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Lets You Change Your Gmail Address Without Creating a New Account
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X