Google Nano Banana AI: रेट्रो से लेकर फैंटेसी तक, 1 नहीं 10 अलग-अलग तस्वीरों का दिखा सकेंगे जादू
Google Nano Banana Trend: गूगल ने अपने Gemini ऐप में एक नया इमेज जेनरेशन और एडिटिंग मॉडल पेश किया है, जिसका नाम Nano Banana AI है। इसे गूगल डीपमाइंड ने विकसित किया है और फिलहाल यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह न केवल तस्वीरों को फिल्टर करता है, बल्कि उन्हें पूरी तरह नए अंदाज में बदलने की क्षमता रखता है।

साधारण तस्वीरों से बना देगा मास्टरपीस
गूगल के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, Nano Banana AI सिर्फ़ रंग बदलने या लाइटिंग एडजस्ट करने तक सीमित नहीं है। इसके जरिए आप किसी इंसान या पालतू जानवर की पहचान को एडिटिंग के दौरान एक जैसा बनाए रख सकते हैं, कई तस्वीरों को आपस में मर्ज कर सकते हैं, किसी फोटो के छोटे-छोटे डिटेल्स को बदल सकते हैं।
यहां तक कि एक ऑब्जेक्ट की स्टाइल उठाकर दूसरे पर अप्लाई कर सकते हैं। यानी अब आपके पास क्रिएटिविटी पर पहले से कहीं ज्यादा कंट्रोल होगा।
गूगल के 10 मजेदार डेमो
गूगल ने इस अपडेट के 10 अलग-अलग उदाहरण पेश किए हैं, जो दिखाते हैं कि Nano Banana कितना यूनिक है।
रेट्रो गेमिंग मैजिक - किसी बिल्ली की फोटो को 16-बिट वीडियो गेम कैरेक्टर में बदल दीजिए और उसे एक लेवल पर खेलते हुए दिखाइए।
टाइम-ट्रैवल टी पार्टी - अपनी बचपन की फोटो को एडिट कर ऐसे दिखाइए मानो आप बड़े होकर अपने बचपन वाले "आप" के साथ चाय पार्टी कर रहे हों।
फैंटेसी लैंडस्केप - किसी फोटो को 3D गेम के नक्शे जैसा बना दीजिए, जिसमें गांव और बंदरगाह हो।
आर्टिस्टिक स्केचेस - आपकी फोटो को एक खूबसूरत पेंसिल स्केच में बदल देगा।
गौरमेट क्रिएशंस - सब्जियों या फल जैसी कच्ची चीजो को पांच सितारा होटल जैसा डेज़र्ट बनाकर पेश करेगा।
ऑब्जेक्ट रीइमैजिनेशन - कैंची जैसी रोज़मर्रा की चीज़ को किसी फैंटेसी फिल्म के किरदार में बदल दीजिए।
मिनीचर मॉडल्स - पालतू कुत्ते को 3D फिगरिन में बदलकर गिफ्ट पैकेजिंग के पास रख दीजिए।
एपिक स्टोरीटेलिंग - नौ तस्वीरों की एक पूरी सुपरहीरो एडवेंचर स्टोरी, जिसमें कोई टेक्स्ट न हो, सिर्फ़ विज़ुअल्स से कहानी कही जाए।
फैशन एक्सपेरिमेंट्स - किसी ड्रेस को टेनिस बॉल जैसे अजीबो-गरीब मैटीरियल से डिजाइन कर दीजिए।
आर्किटेक्चरल मेकओवर - किसी घर को उष्णकटिबंधीय आइलैंड रिट्रीट जैसा बना दीजिए, चारों ओर पाम ट्री और बांस के डिजाइन के साथ।
ये डेमो सिर्फ़ मजेदार ही नहीं, बल्कि इस बात की झलक भी देते हैं कि Nano Banana का इस्तेमाल प्रोफेशनल क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स में भी किया जा सकता है।

सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, प्रोफेशनल टूल भी
गूगल का मानना है कि Nano Banana महज़ मज़ाकिया तस्वीरें बनाने का टूल नहीं है। यह पर्सनल एक्सप्रेशन और प्रोफेशनल-ग्रेड एडिटिंग, दोनों के लिए समान रूप से पावरफुल है।
चाहे कोई कंटेंट क्रिएटर अपनी रील को यूनिक बनाना चाहे या कोई डिजाइनर अपने प्रोजेक्ट के लिए नए कॉन्सेप्ट्स टेस्ट करना चाहे Nano Banana हर किसी को नया आयाम दे सकता है।
कितनी इमेजेज फ्री में जेनरेट होंगी?
पहले गूगल Gemini यूजर्स को Nano Banana के ज़रिए फ्री प्लान पर 100 इमेज प्रतिदिन बनाने की सुविधा देता था। वहीं Pro और Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए यह लिमिट 1,000 इमेज तक थी।
लेकिन हाल ही में गूगल ने अपनी पॉलिसी बदल दी है। अब कंपनी ने स्पष्ट तौर पर नहीं बताया कि फ्री या पेड प्लान पर कितनी इमेज जेनरेट की जा सकती हैं। सपोर्ट पेज पर सिर्फ़ इतना लिखा है कि जेमिनी ऐप्स की सीमाएं बदल सकती हैं।
अगर क्षमता बदलती है, तो प्रो या अल्ट्रा प्लान न रखने वाले यूजर्स के लिए सीमाएं सशुल्क यूजर्स से पहले सीमित की जा सकती हैं। यानी फ्री यूजर्स के लिए लिमिट कम हो सकती है और पेड प्लान लेने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
Nano Banana AI फिलहाल इंटरनेट पर सबसे बड़ा क्रिएटिव टूल बनकर उभर रहा है। रेट्रो गेमिंग से लेकर फैंटेसी वर्ल्ड तक, यह हर तस्वीर को नई कहानी दे सकता है। अगर आप भी सोशल मीडिया पर यूनिक और वायरल कंटेंट बनाना चाहते हैं, तो Google Gemini का यह फीचर आपके काम आ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications





