Home
Mobile

मई में Google, Oneplus समेत इन स्मार्टफोन्स की होगी एंट्री, 200MP कैमरे से लेकर मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

मई में Google, Oneplus समेत इन स्मार्टफोन्स की होगी एंट्री

Upcoming smartphones in may 2023: अभी अप्रैल खत्म भी नहीं हुआ कि, मई में लॉन्च होने वाले टॉप 5G स्मार्टफोन्स की लिस्ट सामने आ गई है। जिसमें Realme, OnePlus और Google जैसी बड़ी कंपनियों के नाम शामिल है। Realme ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि, Realme 11 Pro सीरीज को मई में लॉन्च की जाएगी। इसके साथ ही Google ने भी 10 मई को I/O डेवलपर इवेंट के तहत अपने दो नए फोन्स Pixel Fold और Pixel 7a को भी लॉन्च कर सकता है। आइए आपको आगे बताते हैं कि मई में कौन-कौन सी कंपनियां अपने यूजर्स को तोहफा देते हुए नए स्मार्टफोन्स लॉन्च कर रही हैं।

Google Pixel 7A

आपको बता दें, गूगल का Google I/O 2023 इवेंट 10 मई से शुरू हो रहा है। जिसमें Pixel 7 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। इस सीरीज का Google Pixel 7a 6.1 इंच के 90Hz की OLED डिस्प्ले के साथ एंट्री कर सकता है। जो Google Tensor G2 चिपसेट और Android 13 पर रन करेगा। वहीं इसके कैमरे की बात करें तो इसमें 2 कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जो 64 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसी के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा भी इस स्मार्टफोन में दिया जा रहा है। इसके अलावा 4500mAh की बैटरी 18W के चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल सकती है।

मई में Google, Oneplus समेत इन स्मार्टफोन्स की होगी एंट्री

OnePlus Nord 3

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वन प्लस अपना सबसे ज्यादा बिकने वाले Nord सीरीज के नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जो एक मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन होने वाला है। OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन Android 13 पर रन करेगा। इसमें यूजर्स को 6.7 इंच के AMOLED के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें तीन कैमरों की सेटअप दिया गया है। जिसमें 64मेगापिक्सल , 8मेगापिक्सल और 2मेगापिक्सल का रियर कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। इसके अलावा 80W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी भी यूजर्स को दी जा रही है।

मई में Google, Oneplus समेत इन स्मार्टफोन्स की होगी एंट्री

Samsung Galaxy M54

इसी के साथ Samsung भी अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M54 को मई में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह स्मार्टफोन Exynos 1380 चिपसेट और Android 13 से लैस होगा। इसमें यूजर्स को 6.7 इंच के Super AMOLED Plus डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें तीन कैमरों का सेटअप यूजर्स को दिया जाएगा। जिसमें 108 मेगापिक्सल , 8 मेगापिक्सल , 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमे 6000mAh की बैटरी 25W के चार्जिंग सपोर्ट के दी जाएगी।

मई में Google, Oneplus समेत इन स्मार्टफोन्स की होगी एंट्री

Realme 11 Pro

इसके अलावा Realme 11 Pro और Realme 11 Pro Plus भी मई में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। ये फोन मीडियाटेक डाइमेसिटी 7000 चिपसेट के साथ पेश किए जा सकते हैं। जो Android 13 पर चलेंगे। इस फोन को लेकर लीक जानकारी की मानें तो Realme 11 Pro Plus में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। Realme 11 Pro और Realme 11 Pro Plus में यूजर्स को 5000mAh की बैटरी 80W या 100W के चार्जिंग सपोर्ट मिल सकती है।

मई में Google, Oneplus समेत इन स्मार्टफोन्स की होगी एंट्री

iQOO Neo 8 Pro

कुछ समय पहले ही इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है। नया iQOO Neo 8 Pro Dimensity 9200+ चिपसेट से लैस है। जो Android 13 पर चल सकता है। इस फोन में यूजर्स को 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। वहीं इसके कैमरे की बात करें तो 50 मेगापिक्सल, 32 मेगापिक्सल और 50 मेगापिक्सल का तीन कैमरा सेटअप दिया गया है। जो Sony IMX766V सेंसर के सपोर्ट के साथ आ रहे हैं। इसके अलावा सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसी के साथ इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी 150W चार्जर के साथ दिया जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The list of top 5G smartphones to be launched in May has come to the fore. Which includes the names of big companies like Realme, OnePlus and Google. Realme has already announced that the Realme 11 Pro series will be launched in May. Along with this, Google can also launch its two new phones Pixel Fold and Pixel 7a on May 10 under the I / O developer event.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X