Home
Mobile

Google Pixel 8 के लॉन्च से पहले Pixe 7 Pro की कीमत में भारी कटौती, जानें ऑफर और नई कीमत

Google Pixel 7 Pro Discount : गूगल अगले महीने अपने आगामी सीरीज Pixel 8 को पेश करने जा रहा है। जिसकी तैयारियों में कंपनी जुटी हुई है। पिक्सल 8 के लॉन्च से पहले ही कंपनी ने अपने पुराने मॉडल Pixel 7 Pro पर भारी डिस्काउंट दे रही है। जिसके तहत ग्राहक इस फोन को कीमत से काफी कम दाम में खरीद सकते हैं। तो आइए आपको गूगल पिक्सल 7 प्रो पर मिलने वाले डिस्काउंट और इसकी नई कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Google Pixel 7 Pro पर ऑफर

आपको बता दें, Google Pixel 7 Pro पर इस भारी छूट का लाभ ऑफर ई-कॉमर्स साइट Flipkart से लिया जा सकता है। यहां ग्राहकों को इस फोन पर डायरेक्ट डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर का लाभ मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर पिक्सल 7 प्रो को 14,000 रुपये की छूट के साथ 74,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं कस्टमर अगर इस फोन की खरीदारी HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से करता है, तो उसे इसपर 500 रुपये का कैशबैक ऑफर मिलेगा।

इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत ग्राहक Google Pixel 7 Pro पर 37,100 रुपये तक की बचत कर सकता है। जिसके बाद इस फोन की कीमत 37,300 रुपये तक हो जाएगी। इसके साथ ही अगर कस्टमर कॉम्बो परचेज ऑफर के तहत गूगल ईयरबड भी खरीदता है तो उसे गूगल पिक्सल 7 प्रो पर 25 प्रतिशत का अन्य डिस्काउंट मिलेगा। जिसके बाद इस फोन की कीमत 27,975 रुपये हो जाएगी। इसके साथ ही HDFC बैंक के कार्ड से इस फोन की EMI पर 5000 रुपये की अन्य छूट का लाभ मिलेगा। जिसके बाद आप इस फोन को मात्र 22,975 रुपये में अपने घर ला सकते हैं।

Google Pixel 8 के लॉन्च से  पहले Pixe 7 Pro की कीमत में भारी कटौती

Pixel 7 Pro के स्पेक्स

Google Pixel 7 Pro में 6.7-इंच LTPO QHD + डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। यह Tensor G2 चिपसेट द्वारा संचालित है, जिसे 12GB रैम और 128GB / 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए पिक्सल 7 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जो 50MP प्राइमरी कैमरा, सेकेंडरी कैमरा 12MP के अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा कैमरा 48MP का टेलीफोटो सेंसर के साथ आएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10.8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा वीडियो के लिए फोन में Cinematic Blur video फीचर दिया गया है। यह फीचर वीडियो में बैकग्राउंड ब्लर कर देता है और सब्जेक्ट पर फोकस करता है। गूगल अपने पिक्सल 7 प्रो को 5,000mAh की बैटरी से लैस किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Even before the launch of Pixel 8, the company is giving huge discounts on its older model Pixel 7 Pro. Under which customers can buy this phone at a much lower price.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X