Google Pixel 10 सीरीज का डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा, जानें अब तक की सभी जानकारी
Google जल्द ही अपनी Pixel 10 सीरीज को लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें Pixel 10, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL जैसे बेस वेरिएंट शामिल होंगे। हाल ही में लीक हुए रेंडर्स ने स्मार्टफोन के डिजाइन और संभावित स्पेसिफिकेशन के बारे में अहम जानकारी प्रदान की है, जिससे हम अंदाजा लगा सकते हैं कि ये डिवाइस कैसे दिखेंगे और इनमें क्या फीचर्स पेश किए जाएंगे।
रिपोर्ट्स के अनुसार pixel 10 सीरीज में pixel 9 जैसा डिजाइन होने की संभावना है, हालांकि इस बारे में अभी पूरी तरह से पुष्टि नहीं हुई है। बावजूद इसके अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके आधार पर हम यह देख सकते हैं कि Google Pixel 10 सीरीज के बारे में क्या-क्या नई जानकारी हमें मिल चुकी है।
Google Pixel 10: फेमस टिप्स्टर OnLeaks के अनुसार Google Pixel 10 सीरीज इस साल के आखिर में लॉन्च हो सकती है। हाल ही में पूरी लाइनअप के रेंडर लीक हुए हैं, जो स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन का एक अच्छा आइडिया देते हैं। इस सीरीज में Pixel 10, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL जैसे वेरिएंट शामिल होंगे। स्टीव हेमरस्टोफर ने इन लीक फोटोज और डाइमेंशन की पुष्टि की है, और माना जा रहा है कि Google अपनी आघामी सीरीज में Pixel 9 जैसे डिजाइन पेश करेगा।
Pixel 10 में 6.3-इंच का डिस्प्ले होने की उम्मीद है और यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। Pixel 10 के साइज और डाइमेंशन की बात करें तो इसका माप Pixel 9 की तुलना में थोड़ा बढ़ा होने की संभानवा है।
Pixel 10 में अतिरिक्त 3.4mm का कैमरा लेंस होगा, जिससे स्मार्टफोन की कुल मोटाई 12mm तक पहुंच सकती है। यह स्मार्टफोन Android 16 OS पर चलने की संभावना है। वहीं Pixel 10 Pro में Pixel 9 Pro के समान डिस्प्ले और डाइमेंशन होने की उम्मीद है। लेकिन इसकी मोटाई Pixel 9 Pro से 8.6mm ज्यादा हो सकती है। एक और खास फीचर जो Pixel 10 में बदलाव के तौर पर देखा जा सकता है, वह है पावर बटन को वॉल्यूम रॉकर के ऊपर रखा जा सकता है, जो इस समय किसी अन्य स्मार्टफोन में नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications









