Home
Mobile

Google का धमाका! इस दिन लॉन्च हो सकता है अगला फ्लैगशिप फोन, चेक करें डिटेल

Google Pixel 10 Series Launch: Google अपनी अपकमिंग सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में पता चला है कि Google Pixel 10 सीरीज इस साल अगस्त में लॉन्च हो सकती है। सबसे खास बात ये है कि कंपनी इस साल अपने पिक्सल फोन को अक्टूबर में लॉन्च करती है।

हालांकि पिछले साल कंपनी ने Pixel 9 फोन को सामान्य समय से पहले लॉन्च किया था और अब Pixel 10 सीरीज भी इसी तरह लॉन्च हो सकती है। Pixel 10 लाइनअप में से एक हैंडसेट का प्रोटोटाइप एक इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर सामने आया है, जो इसके कई फीचर्स के बारे में जानकारी देता है। यहां हम जानेंगे कि ये सीरीज कब लॉन्च हो सकती है।

खुशखबरी; इस दिन मार्केट में एंट्री लेगी Google Pixel 10 सीरीज

Google Pixel 10 सीरीज कब होगी लॉन्च?

एंड्रॉइड हैडलाइन्स की रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि Google अपनी अगली पिक्सल सीरीज Google Pixel 10 को 20 अगस्त को लॉन्च कर रहा है। Google इस दिन अपना सालाना मेड बाय Google इवेंट आयोजित करेगा। कंपनी उसी तारीख को प्री-ऑर्डर भी शुरू कर देगी।

ये जानकारी भी सामने आई है कि कस्टमर्स 28 अगस्त से प्री-ऑर्डर की गई यूनिट मिलेगी, साथ ही इन-स्टोर उपलब्धता भी शुरू हो जाएगी। बता दें कि Google के Pixel 9 को 13 अगस्त, 2024 को लॉन्च किया गया था।

Google Pixel 10 Pro के संभावित फीचर्स

Google Pixel 10 Pro का एक प्रोटोटाइप भी टेलीग्राम पर सामने आया है, जिसमें डिवाइस के स्पेसिफिकेशन भी बताए गए हैं।

बता दें कि फोन में Tensor G5 चिपसेट मिलता है, जिसके बारे में कहा गया है कि इसे TSMC के 3nm नोड का उपयोग करके बनाया गया है। हैंडसेट को कोडनेम 'ब्लेजर' और मॉडल 'DVT1.0' के साथ लिस्ट किया गया है।

Pixel 10 Pro में इस्तेमाल किए गए Tensor G5 में एक Cortex-X4 कोर, दो Cortex-A725 कोर, तीन Cortex-A710 कोर और दो Cortex-A520 कोर शामिल हैं।

इसे 16GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। जानकारी मिली है कि हैंडसेट 2,410 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आ सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 10 Pro, 10 Pro XL, Pixel 10 launch date price features specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X