Home
Mobile

Google Pixel 10 Pro XL vs iPhone 17 Pro Max: जानें कौन सा फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा आगे

Google Pixel 10 Pro XL vs iPhone 17 Pro Max: भारत में अगले महीने Google Pixel 10 सीरीज लॉन्च होने जा रही है, जिसके तुरंत बाद सितंबर 2025 में Apple अपनी iPhone 17 सीरीज को पेश करेगा। इन दोनों कंपनियों के में फ्लैगशिप वेरिएंट - Pixel 10 Pro XL और iPhone 17 Pro Max को लेकर काफी लीक सामने आ चुकी हैं। इस आर्टिकल में हम दोनों स्मार्टफोन्स का कंपेरिजन करेंगे।

हम यहां इन डिवाइस के कैमरा, डिजाइन, स्पेसिफिकेशन और भारत में कीमत के आधार पर इन फोन्स को समझेंगे, ताकि आप तय कर सकें कि कौन सा डिवाइस ज्यादा दमदार है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Pixel 10 Pro XL vs  iPhone 17 Pro Max: कौन सा फोन होगा सबसे बेस्ट

लॉन्च डेट और कीमत

Google Pixel 10 Pro XL की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर 20 अगस्त तय की गई है। इसकी कीमत भारत में लगभग 1,39,999 रुपये हो सकती है। दूसरी ओर, iPhone 17 Pro Max के 8 सितंबर, 2025 को भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है और इसकी शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये हो सकती है।

डिजाइन में नया कौन?

जहां Google Pixel 10 Pro XL अपने पुराने मॉडल जैसी डिजाइन लैंग्वेज को बरकरार रखेगा और पीछे की तरफ पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल जिसमें तीन सेंसर और एक फ्लैश होगा।

वहीं iPhone 17 Pro Max में इस बार बड़ा डिजाइन ओवरहॉल देखने को मिलेगा। इसमें नया कैमरा मॉड्यूल और रिफ्रेश बैक पैनल दिया जाएगा, जो इसे पहले से अलग लुक देगा।

कैमरा: कौन बेहतर?

Pixel 10 Pro XL में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 48MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल होगा। भले ही यह कॉम्बिनेशन दमदार है, लेकिन यह Pixel 9 Pro XL से कोई बड़ा अपग्रेड नहीं देखने को मिल रहा है।

iPhone 17 Pro Max में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48MP प्राइमरी कैमरा, 48MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा।

यहां खास बात यह है कि Apple ने अपने पुराने 12MP टेलीफोटो कैमरा को अपग्रेड कर दिया है। साथ ही इसमें 24MP का नया फ्रंट कैमरा भी होगा, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग अनुभव को और बेहतर बनाएगा।

परफॉर्मेंस और बैटरी

Pixel 10 Pro XL में नया Tensor 5 चिपसेट होगा, जिसके साथ हाई-कैपेसिटी RAM और स्टोरेज मिलेगा। इसमें 6.8 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसकी बैटरी 5200mAh की होगी, जो 29W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

वहीं iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा फोन में Apple का नया A19 Pro चिपसेट और 6-core GPU, iOS 26 आधारित 'Liquid Glass' थीम और 4685mAh की बैटरी दी जाएगी। साथ ही फोन में 25W MagSafe वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।

कौन रहेगा आगे?

दोनों ही स्मार्टफोन्स अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाले हैं। Pixel 10 Pro XL दमदार कैमरा और कस्टम Tensor चिपसेट के साथ आता है, लेकिन इसमें बहुत कम अपग्रेड देखने को मिलते हैं। वहीं iPhone 17 Pro Max न केवल डिजाइन में बदलाव ला रहा है, बल्कि कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों में सुधार कर रहा है।

इस बात में कोई शक नहीं कि दोनों डिवाइसेज़ प्रीमियम कैटेगरी के यूजर्स को टारगेट कर रहे हैं, लेकिन iPhone 17 Pro Max के अपग्रेड्स इसे मुकाबले में थोड़ा आगे ले जाते हैं। हालांकि, Google की AI और Android इंटीग्रेशन इसे Android यूज़र्स के लिए एक मजबूत विकल्प बनाती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 10 Pro XL vs iPhone 17 Pro Max: Which Upcoming Flagship Should You Wait For in 2025?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X