Home
Mobile

Google Pixel 10 सीरीज में मिलेगा कमाल का कैमरा; पिक्सल 9 सीरीज से कितनी बेहतर

Google Pixel 10 Series Camera Feature: Google अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज को लाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में इसको लेकर बहुत सी जानकारी ऑनलाइन सामने आती रहती है। इसी सिलसिले में Google की अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज Pixel 10 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

बता दें कि इस डिवाइस को इस साल लॉन्च किया जाएगा और 9 सीरीज की तरह इसमें भी चार मॉडल शामिल होंगे। रिपोर्ट की मानें तो डिजाइन में आपको ज्यादा फर्क देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन कैमरा स्पेसिफिकेशन में Pixel 10 बेहतर हो सकता है। इतना ही नहीं, ये बात भी सामने आई है कि ये बदलाव खासकर स्टैंडर्ड Pixel 10 वेरिएंट में दिखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि Pixel 10 सीरीज का कैमरा कैसा हो सकता है।

Google Pixel 10 में मिलेगा बेहतर कैमरा!

लीक हुए कैमरा स्पेसिफिकेशन

हाल ही में मीडिया रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि Pixel 10 में एक नया टेलीफोटो लेंस शामिल किया जा सकता है, जो कि Pixel 9 में नहीं था। यानी Pixel 10 में अब कुल तीन रियर कैमरे होंगे, जबकि Pixel 9 में केवल दो मिलते हैं।

रिपोर्ट में बताया गया कि Pixel 10 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 50MP Samsung GN8 प्राइमरी कैमरा, 13MP Sony IMX712 अल्ट्रावाइड कैमरा और 11MP Samsung 3J1 टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा।

इसके अलावा इसमें 11MP Samsung 3J1 सेल्फी कैमरा भी होगा, जो ऑटोफोकस फीचर के साथ आएगा।

Pixel 9 की बात करें तो इस डिवाइस में कंपनी ने केवल डुअल कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 50MP Samsung GNV सेंसर और 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। इस डिवाइस में टेलीफोटो कैमरा का ऑप्शन नहीं है।

वहीं, अगर सेल्फी कैमरा की बात करें तो इसमें आपको ऑटोफोकस के साथ 11MP Samsung 3J1 का सेंसर दिया गया है।

हालांकि, Pixel 10 में इस्तेमाल किए गए प्राइमरी और अल्ट्रावाइड सेंसर Pixel 9 के मुकाबले छोटे हैं। ऐसे में इसका असर लो-लाइट और डिटेलिंग पर पड़ सकता है, लेकिन Google की Computational Photography तकनीक इसे बेहतर बना सकती है।

Pixel 10 Pro और Pro XL का कैमरा

रिपोर्ट में बताया गया है कि Pixel 10 Pro और Pro XL में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इन दोनों मॉडल्स में वही कैमरा सेंसर मिलते हैं जो Pixel 9 Pro सीरीज में थे।

Pixel 10 Pro और Pro XL में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP Samsung GNV सेंसर, 48MP Sony IMX858 अल्ट्रावाइड और 48MP Sony IMX858 टेलीफोटो सेंसर मिलता है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो इसमें ऑटोफोकस के साथ 48MP Sony IMX858 सेल्फी सेंसर मिलता है।

Pixel 10 Pro Fold कैमरा

Pixel 10 Pro Fold की बात करें तो इसमें मेन कैमरा में बदलाव किया जाएगा। अब इसमें Samsung GN8 सेंसर होगा, जो कि Sony IMX787 की जगह लेगा। हालांकि, बाकी कैमरे पहले जैसे ही रहेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 10 series Camera features out comparison google Pixel 9 check the details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X