Google Pixel 10 Series Launch: कैमरा में होगा बदलाव; गूगल की स्ट्रेटजी या जोखिम भरा दांव?
Google Pixel 10 Series Launch: गूगल का साल का सबसे बड़ा इवेंट, Made By Google 2025, अब बस कुछ ही दिनों दूर है। न्यूयॉर्क सिटी में होने वाले इस लॉन्च इवेंट में कंपनी चार नए स्मार्टफोन्स Google Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold पेश करेगी।
जो लोग इस इवेंट में शामिल नहीं हो पाएंगे, उनके लिए गूगल ने लाइवस्ट्रीम की व्यवस्था की है। यह लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे, दुबई समयानुसार रात 9:00 बजे और अमेरिकी ईस्टर्न टाइम के मुताबिक दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। लाइवस्ट्रीम Google के आधिकारिक YouTube चैनल और Made By Google वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

नई पिक्सेल सीरीज से क्या उम्मीदें हैं?
पिछले कुछ सालों में Google Pixel सीरीज़ अपने कैमरा क्वालिटी और AI फीचर्स के लिए जानी जाती रही है। लेकिन इस बार कहानी में एक दिलचस्प मोड़ है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pixel 10 सीरीज़ को Google Tensor G5 प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले, और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया जाएगा। फोन में गूगल के Gemini AI फीचर्स भी होंगे, जो यूज़र्स को फोटोग्राफी से लेकर स्मार्ट असिस्टेंस तक कई नए अनुभव देंगे।
कैमरा में बदलाव
पिछली Pixel सीरीज का सबसे बड़ा सेलिंग पॉइंट कैमरा रहा है। लेकिन इस बार, गूगल ने एक ऐसा बदलाव किया है जिस पर चर्चा हो रही है। जहां पिछले Pixel 9 बेस मॉडल में डुअल कैमरा सेटअप था, वहीं Pixel 10 बेस वेरिएंट में ट्रिपल कैमरा दिया जाएगा।
सुनने में यह अपग्रेड लगता है, लेकिन रिपोर्ट्स का दावा है कि तीन में से दो कैमरा सेंसर की क्वालिटी पिछले मॉडल की तुलना में कमज़ोर हो सकती है। यानी, गूगल ने क्वांटिटी बढ़ाकर क्वालिटी में कटौती कर दी है।
क्यों लिया ये फैसला?
इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। सबसे पहले मार्केटिंग स्ट्रेटजी की बात करते हैं। ट्रिपल कैमरा सुनकर यूज़र को लगेगा कि यह अपग्रेड है, भले ही सेंसर की परफॉर्मेंस उतनी दमदार न हो।
कॉस्ट कंट्रोल इसका अगला पहलू है। बेहतर सेंसर महंगे होते हैं। कम लागत वाले सेंसर का इस्तेमाल करके गूगल बेस वेरिएंट की कीमत प्रतिस्पर्धी रख सकता है।
इसके अलावा इनका प्लन प्रो मॉडल को प्रमोट करना है। अगर बेस वेरिएंट का कैमरा थोड़ा कमज़ोर हो, तो अच्छी फोटोग्राफी चाहने वाले यूजर महंगे Pixel 10 Pro या Pro XL की तरफ जाएंगे।
यूजर्स की प्रतिक्रिया क्या हो सकती है?
पिक्सेल फैंस की उम्मीदें कैमरा क्वालिटी को लेकर बहुत ऊँची होती हैं। ऐसे में अगर लॉन्च के बाद रिव्यूज़ में यह सामने आया कि कैमरा प्रदर्शन गिरा है, तो यह गूगल के लिए नकारात्मक असर डाल सकता है।
दूसरी ओर, अगर सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग और Gemini AI इमेज एन्हांसमेंट इतना दमदार निकला कि सेंसर की कमी महसूस न हो, तो गूगल इस दांव में जीत सकता है।
AI है गूगल का ट्रंप कार्ड
गूगल जानता है कि सिर्फ हार्डवेयर से ही फोटोग्राफी का गेम नहीं जीता जाता। पिछले कई सालों से पिक्सेल सीरीज़ की सबसे बड़ी ताकत है । AI इमेज प्रोसेसिंग। Pixel 10 सीरीज़ में यह और आगे बढ़कर काम करेगा, जिससे कमज़ोर सेंसर भी शानदार नतीजे दे सकते हैं।
Google Pixel 10 सीरीज़ का लॉन्च सिर्फ एक और स्मार्टफोन लॉन्च नहीं है, बल्कि यह देखने का मौका है कि क्या गूगल अपने ब्रांड की पहचान बेस्ट कैमरा फोन को कायम रख पाता है या नहीं।
ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ यह बदलाव मार्केट में या तो हिट साबित होगा या फिर एक बड़ा रिस्क होगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 10 अक्टूबर को लॉन्च के बाद टेक कम्युनिटी और यूज़र्स इसकी परफॉर्मेंस को कैसे रेट करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








