Google Pixel 10 में आएगा बड़ा बदलाव; कैमरा फीचर्स बना देगा दिवाना
Google Pixel 10 Launch: Google अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप Pixel 10 सीरीज को 20 अगस्त 2025 को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बार कैमरा सेगमेंट में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है, खासकर मैक्रो फोटोग्राफी के लिए हो सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स बताती है कि इस सीरीज में Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL, और एक फोल्डेबल डिवाइस Pixel 10 Pro Fold शामिल हो सकते हैं। यहां हम इन डिवाइस के फीचर्स और स्पेक्स के बारे में जानेंगे।

Pixel 10 में मिलेगा टेली-मैक्रो फीचर
Pixel 10 सीरीज में सबसे अहम बदलाव के रूप में टेली-मैक्रो फोटोग्राफी की सुविधा जोड़ी जा सकती है। यह तकनीक पहले OnePlus 13 और Oppo Find N5 जैसे डिवाइसेज में देखी जा चुकी है। बता दें कि मैक्रो फोटोज अल्ट्रावाइड कैमरे से ली जाती हैं, लेकिन Google का नया तरीका यूजर्स को टेलीफोटो लेंस से क्लोज-अप शॉट्स लेने की सुविधा देगा।
इस फीचर से फोटो की डिटेलिंग और फोकस क्वालिटी में बड़ा सुधार होगा, खासकर जब आप बहुत पास से किसी ऑब्जेक्ट की तस्वीर खींचना चाहते हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Google सिर्फ टेलीफोटो लेंस पर निर्भर नहीं रहेगा, बल्कि कैमरा सिस्टम खुद ही दूरी के हिसाब से टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड लेंस के बीच स्विच करेगा।
सभी मॉडल्स में नहीं मिलेगा फीचर
हालांकि यह फीचर Pixel 10 सीरीज का हिस्सा होगा, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह सभी वेरिएंट्स में आएगा या सिर्फ Pro मॉडल्स तक ही सीमित रहेगा। अगर यह सुविधा सभी में दी जाती है, तो Pixel 10 सीरीज फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है।
इमेज स्टेबलाइजेशन में भी मिलेगा अपग्रेड
Google अपने कैमरा हार्डवेयर के साथ-साथ इमेज स्टेबलाइजेशन को भी और बेहतर बना रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Pixel 10 सीरीज में नया स्टेबलाइजेशन फीचर शामिल होगा, जिससे मोबाइल से वीडियो शूटिंग करते समय ऐसा अनुभव मिलेगा मानो फोन को DJI Osmo Mobile 6 गिंबल पर लगाया गया हो। इससे चलते हुए भी शार्प और स्मूद वीडियो मिल पाएंगे।
Pro वेरिएंट्स में ट्रिपल कैमरा सेटअप
Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 48MP अल्ट्रावाइड लेंस और 48MP टेलीफोटो कैमरा शामिल होंगे। इस कॉम्बिनेशन से Pixel सीरीज की कैमरा क्वालिटी और भी बेहतर हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications







