Google Pixel 10 सीरीज जल्द होगी लॉन्च; जानिए क्यों खास होंगे अपकमिंग मॉडल्स
गूगल अपनी नई Pixel 10 Series को लेकर टेक दुनिया में हलचल मचा चुका है। लॉन्च से पहले ही इस सीरीज से जुड़ी लगभग सारी जानकारी लीक हो चुकी है। इस बार गूगल चार नए मॉडल लेकर आ रहा है, जिसमें Google Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL, और Pixel 10 Pro Fold शामिल है।
बता दें कि इनमें से बेस वेरिएंट यानी Google Pixel 10 सबसे ज्यादा चर्चा में है। इसके डिज़ाइन से लेकर फीचर्स तक के बारे में कई दिलचस्प बातें सामने आई हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

भारत में लॉन्च डेट, कीमत और कलर ऑप्शंस
गूगल ने जानकारी दी है कि Pixel 10 Series का ग्लोबल और भारतीय मार्केट में लॉन्च 20 अगस्त 2025 को होगा। हालांकि, Google Pixel 10 की बिक्री लॉन्च के कुछ समय बाद शुरू होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में इसकी शुरुआती कीमत 79,999 रुपये रहने की संभावना है। कंपनी इस मॉडल को चार कलर ऑप्शंस में पेश कर सकती है।
इसमें Obsidian (काला), Frost (सफेद-नीला टोन), Limoncello (हल्का पीला) और Indigo (गहरा नीला) शामिल है। ये कलर ऑप्शंस युवा और प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदारों को खासा आकर्षित कर सकते हैं।
डिजाइन और डिस्प्ले
लीक्स के मुताबिक, Pixel 10 का डिज़ाइन अपने पिछले मॉडल से काफी मिलता-जुलता होगा, लेकिन इसमें कुछ अहम बदलाव भी देखने को मिलेंगे। फोन में एल्यूमिनियम फ्रेम और रियर ग्लास पैनल हो सकता है, जिससे यह देखने में और भी प्रीमियम लगेगा।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.3-इंच FHD+ OLED पैनल मिलेगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसका मतलब है कि स्क्रीन स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो प्लेबैक का अनुभव बेहद स्मूद और रिच होगा।
कैमरा सेटअप इस बार होगा खास
पिछली जनरेशन के Pixel 9 में केवल डुअल रियर कैमरा था, लेकिन Pixel 10 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP Samsung GN8 प्राइमरी सेंसर मिलता है, जो बेहतरीन डिटेल और लो-लाइट परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट है। इसमें 10MP टेलीफोटो लेंस मिलता है, जो जूम फोटोग्राफी के लिए सही है।
इसका 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस इसे वाइड एंगल शॉट्स और लैंडस्केप के लिए बेहतर बनाता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 42MP फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है, जो हाई-रेज़ोल्यूशन फोटो और वीडियो देगा।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Pixel 10 को पावर देगा गूगल का लेटेस्ट Tensor G5 चिपसेट, जो खासतौर पर AI और मशीन लर्निंग टास्क के लिए ऑप्टिमाइज़्ड होगा।
यह फोन मल्टीटास्किंग, हाई-एंड गेमिंग और कैमरा प्रोसेसिंग में पहले से कहीं ज्यादा तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देगा।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में, Pixel 10 में 4970mAh की बैटरी मिलने की संभावना है, जो 29W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसका मतलब है कि यूज़र्स को एक दिन का बैकअप आसानी से मिल सकता है, और चार्जिंग भी तेज़ होगी।
सॉफ्टवेयर और अपडेट्स
गूगल का फोन होने के नाते, Pixel 10 एंड्रॉइड का सबसे लेटेस्ट और क्लीन वर्ज़न लेकर आएगा। उम्मीद है कि यह Android 15 पर चलेगा और कम से कम 7 साल तक का सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।
अगर लीक सही साबित होते हैं, तो Google Pixel 10 एक ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें प्रीमियम डिज़ाइन, दमदार कैमरा सेटअप और पावरफुल प्रोसेसर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन होगा। अगस्त 2025 में होने वाला लॉन्च इस साल के सबसे बड़े टेक इवेंट्स में से एक बन सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो एंड्रॉइड के प्योर और स्मार्ट वर्ज़न के फैन हैं।


Click it and Unblock the Notifications








