इंतजार खत्म! आज लॉन्च होगी Google Pixel 10 सीरीज; जानें कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीम, क्या होगा खास?
Google Pixel 10 Launch: आज का दिन टेक लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि गूगल अपनी Google Pixel 10 Series को लॉन्च करने जा रहा है। यह इवेंट सिर्फ स्मार्टफोन्स तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम, Pixelsnap चार्जिंग और कई अन्य नई तकनीकें भी पेश की जाएंगी।
जैसा कि हम जानते हैं कि कंपनी हर साल अपने सालाना इवेंट में टेक्नोलॉजी की एक नई दिशा तय करती है और इस बार भी उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। अब देखना है कि इस बार कंपनी क्या नया कमाल करती है।

कब और कहां देखें लाइवस्ट्रीम?
गूगल पिक्सल 10 सीरीज़ का लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार (IST) रात 10:30 बजे शुरू होगा। वहीं, अमेरिकी समय (ET) के मुताबिक यह इवेंट दोपहर 1:00 बजे आयोजित होगा।
इवेंट को लाइव देखने के लिए आप सीधे Google के ऑफिशियल YouTube चैनल या Made By Google की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। गूगल हर बार की तरह इस लॉन्च को वैश्विक स्तर पर स्ट्रीम करेगा ताकि दुनिया भर के यूजर्स इसमें हिस्सा ले सकें।
Google Pixel 10 सीरीज में क्या होगा खास?
इस बार गूगल चार मॉडल्स- Pixel 10, Pixel 10 Pro , Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold लॉन्च करने जा रहा है। चारों डिवाइस में कंपनी का लेटेस्ट Google Tensor 5 प्रोसेसर दिया जाएगा।
यह प्रोसेसर बेहतर परफॉर्मेंस, पावर एफिशिएंसी और एआई-सपोर्टेड फीचर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसके साथ हाई कैपेसिटी RAM और पर्याप्त स्टोरेज का विकल्प मिलेगा।
कैमरा अपग्रेड्स
गूगल हमेशा से अपने कैमरा क्वालिटी के लिए मशहूर रहा है और पिक्सल सीरीज़ का USP भी यही रहा है। पिक्सल 10 सीरीज़ में 42MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉल का एक्सपीरियंस और भी शार्प होगा।
Pixel 10 में इस बार ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। पिछली सीरीज में जहां डुअल कैमरा था, वहीं इस बार कंपनी ने इसे अपग्रेड किया है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक बेस वेरिएंट का कैमरा प्रो मॉडल्स जितना पावरफुल नहीं होगा।
Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL में कैमरा और बैटरी परफॉर्मेंस में सुधार किया गया है। वहीं कंपनी का फ्लैगशिप फोल्डेबल Pixel 10 Pro Fold पिछले साल लॉन्च हुए पिक्सल फोल्ड का अपग्रेडेड वर्ज़न होगा।
बैटरी और चार्जिंग
गूगल इस बार नई Pixelsnap चार्जिंग टेक्नोलॉजी पेश करने जा रहा है। माना जा रहा है कि यह तकनीक पिक्सल डिवाइस को बेहद तेज़ी से चार्ज करने में सक्षम होगी। इसके अलावा, प्रो मॉडल्स में बड़ी बैटरी दी जाएगी ताकि फोल्डेबल और XL मॉडल्स लंबी बैकअप सुविधा दे सकें।
एंड्रॉइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम
इस लॉन्च का एक और बड़ा हाइलाइट नया Android 16 OS है। गूगल हमेशा अपने नए फ्लैगशिप फोन के साथ लेटेस्ट एंड्रॉइड वर्ज़न पेश करता है। इस बार एंड्रॉइड 16 में एआई-सपोर्टेड पर्सनलाइजेशन, बेहतर सिक्योरिटी फीचर्स, और मल्टी-डिवाइस सिंकिंग जैसे एडवांस्ड टूल्स मिलने की उम्मीद है।
क्या होंगी कमियां?
जहां प्रो वेरिएंट्स और फोल्ड मॉडल्स हाई-एंड स्पेसिफिकेशन के साथ आएंगे, वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक बेस वेरिएंट यानी Pixel 10 में कुछ फीचर्स 'वॉटर-डाउन' यानी सीमित रखे गए हैं। खासतौर पर कैमरा सिस्टम की क्वालिटी प्रो मॉडल्स जितनी पावरफुल नहीं होगी।
गूगल पिक्सल 10 सीरीज़ लॉन्च इवेंट सिर्फ स्मार्टफोन लॉन्च नहीं है, बल्कि यह टेक्नोलॉजी की नई दिशा दिखाने वाला इवेंट होगा। चाहे वो एंड्रॉइड 16 का अनुभव हो या Pixelsnap चार्जिंग, यूज़र्स को इस बार काफी सरप्राइज मिलने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications








