Google Pixel 10 सीरीज, Pixel Watch 4 और Pixel Buds भारत में लॉन्च; जाने कीमत और खास फीचर्स
Google Pixel 10 Series Launch: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार Google Pixel 10 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। इस बार गूगल ने एक नहीं बल्कि चार फोन एक साथ पेश किए हैं। इसमें Google Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold को शामिल किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने नए Pixel Watch 4, Pixel Buds 2a और Pixel Buds Pro 2 (Moonstone कलर वेरिएंट) को भी पेश किया है।
इस लॉन्च इवेंट का आयोजन न्यूयॉर्क में कंपनी के 'Made by Google' इवेंट के तहत हुआ, जिसे टेक लवर्स ने काफी पसंद किया। आइए भारत में इन डिवाइसों की कीमत, फीचर्स और उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Google Pixel 10 सीरीज कीमत
भारत में Google Pixel 10 सीरीज के तीन मॉडल यानी Pixel 10, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL के लिए प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो चुके हैं।
जहां Google Pixel 10 (12GB+256GB) की कीमत ₹79,999 रुपये है, वहीं Google Pixel 10 Pro (16GB+256GB) की कीमत ₹1,09,999 से शुरू हो रही है। Google Pixel 10 Pro XL (16GB+256GB) की बात करें तो इसे ₹1,24,999 में खरीदा जा सकता है।
जो भी कस्टमर्स तीनों में से कोई भी स्मार्टफोन खरीदेंगे, उन्हें एक साल का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिलेगा।
Google Pixel 10: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
- डिस्प्ले: 6.3-इंच Actua OLED पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस
- प्रोटेक्शन: Corning Gorilla Glass Victus 2
- प्रोसेसर: Google Tensor G5 चिपसेट
- रैम और स्टोरेज: 12GB RAM + 256GB स्टोरेज
- रियर कैमरा: 48MP प्राइमरी + 12MP अल्ट्रा वाइड + 10.8MP टेलीफोटो (5x ज़ूम) र
- फ्रंट कैमरा- 10.5MP सेल्फी कैमरा
- बैटरी: 4970mAh, 15W Pixelsnap वायरलेस चार्जिंग
- कलर ऑप्शन्स: Indigo, Frost, Lemongrass और Obsidian
Google Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL
दोनों स्मार्टफोन्स में लगभग समान फीचर्स दिए गए हैं, बस डिस्प्ले और बैटरी साइज अलग है।
Pixel 10 Pro
- डिस्प्ले: 6.3-इंच Super Actua OLED, 3300 निट्स ब्राइटनेस
- बैटरी: 4870mAh, 30W फास्ट चार्जिंग + 15W वायरलेस चार्जिंग
- रैम और स्टोरेज: 16GB + 256GB
Pixel 10 Pro XL
- डिस्प्ले: 6.8-इंच Super Actua OLED, 120Hz रिफ्रेश रेट
- बैटरी: 5200mAh, 45W वायर्ड चार्जिंग + 15W वायरलेस चार्जिंग
- रैम और स्टोरेज: 16GB + 256GB
- रियर कैमरा : 50MP प्राइमरी + 48MP अल्ट्रा वाइड + 48MP टेलीफोटो (5x ज़ूम)
- फ्रंट: 42MP Dual PD सेल्फी कैमरा (103° FOV)
कलर ऑप्शन्स
- Pixel 10 Pro: Moonstone Jade, Obsidian और Porcelain
- Pixel 10 Pro XL: Moonstone Jade और Obsidian
Google Pixel 10 Pro Fold फीचर्स
Pixel 10 Pro Fold का डिज़ाइन और हार्डवेयर इसे सीरीज़ का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन बनाते हैं। इसमें बाहरी तरफ 6.4-इंच Actua Cover Display दी गई है, जो 1080x2364 पिक्सल रेज़ोल्यूशन, 60-120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है।
फोन को खोलने पर इसमें बड़ा 8-इंच Super Actua Flex Display मिलता है, जो 2076x2152 पिक्सल रेज़ोल्यूशन, 1-120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले मल्टीटास्किंग और इमर्सिव व्यूइंग के लिए डिज़ाइन किया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Google Tensor G5 चिप मौजूद है, जिसे 16GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें Titan M2 चिप भी शामिल है।
कैमरा सेटअप में, Pixel 10 Pro Fold में 48MP प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 10.5MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10.5MP 5x टेलीफोटो लेंस मिलता है। यह स्मार्टफोन ProRes Zoom के जरिए 100x तक डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, कवर और इनर दोनों डिस्प्ले पर 10MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 5015mAh बैटरी मिलती है, जो 30W वायर्ड चार्जिंग और 15W PixelSnap वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth v6, और IP68 रेटिंग (डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस) दी गई है।
Google Pixel Buds 2a फीचर्स
गूगल ने अपने इवेंट में नए Pixel Buds 2a भी पेश किए हैं। जिनके फीचर्स के बारे में हम यहां जानेंगे।
- ड्राइवर्स: कस्टम 11mm
- फीचर्स: Active Noise Cancellation (Silent Seal 1.5), Transparency Mode, इन-ईयर प्रेशर रिलीफ
- ड्यूरेबिलिटी: Buds - IP54 रेटिंग, केस - IPX4 प्रोटेक्शन
- बैटरी: ANC ऑफ पर 10 घंटे + केस के साथ 27 घंटे और ANC ऑन पर 7 घंटे
- फास्ट चार्ज: 5 मिनट में 1 घंटे का बैकअप
- कनेक्टिविटी: Bluetooth 5.4, मल्टीपल माइक्रोफोन, टच कंट्रोल
- कलर: Hazel और Iris
- कीमत: ₹12,999 (प्री-ऑर्डर 20 अगस्त से, सेल 9 अक्टूबर से शुरू)
Google Pixel Watch 4 के स्पेसिफिकेशन
Pixel Watch 4 को इस बार कई अपग्रेड्स के साथ पेश किया गया है।
- डिस्प्ले: Actua 360, 3000 निट्स ब्राइटनेस, पतले बेज़ल
- प्रोसेसर: Snapdragon W5 Gen 2 + को-प्रोसेसर
- रैम: 6GB
- यूआई: Material 3X Expressive UI, Gemini AI सपोर्ट
- डिजाइन: एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम, Gorilla Glass, 5ATM वाटर रेजिस्टेंस + IP68 रेटिंग
- हेल्थ फीचर्स: Fitbit और Google AI आधारित - हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, स्किन टेम्परेचर, AI एक्टिविटी रिकग्निशन
- बैटरी: 41mm में 30 घंटे, 45mm में 40 घंटे की बैटरी लाइफ और 15 मिनट में 50% चार्ज
कीमत
- 41mm - ₹39,900
- 45mm - ₹43,900
भारत में उपलब्धता: प्री-ऑर्डर 20 अगस्त से, सेल 4 अक्टूबर से (केवल Wi-Fi मॉडल्स उपलब्ध होंगे)
Pixel Buds Pro 2
Google ने अपने प्रीमियम Pixel Buds Pro 2 के लिए एक नया Moonstone कलर वेरिएंट पेश किया है।
- कलर ऑप्शन: Hazel, Peony, Porcelain और Wintergreen
- कीमत: ₹22,900
- अपडेट: जल्द ही Adaptive Audio सपोर्ट के साथ सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा
- Moonstone वेरिएंट प्री-ऑर्डर: 20 अगस्त से, सेल 28 अगस्त से शुरू
Google का यह लॉन्च इवेंट भारतीय मार्केट के लिए बेहद खास है। एक ओर कंपनी ने Pixel 10 सीरीज के जरिए अपने स्मार्टफोन सेगमेंट को और मजबूत किया है, वहीं दूसरी ओर Pixel Watch 4 और Pixel Buds 2a के ज़रिए वियरेबल और ऑडियो प्रोडक्ट्स की रेंज को भी बढ़ा दिया है।


Click it and Unblock the Notifications








