Google Pixel 10 vs Pixel 9: क्या नया Pixel 10 वाकई अपग्रेड के लायक है या Pixel 9 है बेहतर डील?
Google Pixel 10 vs Pixel 9: साल दर साल Google अपनी Pixel सीरीज को नया लुक देने की कोशिश करता है। लेकिन इस बार तस्वीर थोड़ी अलग है। Pixel 10 को देखकर कई लोग कह रहे हैं कि यह लगभग Pixel 9 का जुड़वां भाई लगता है। सवाल यह उठता है कि क्या नया फोन वाकई इतना कुछ बदलकर लाया है कि यूजर्स पुराने मॉडल को छोड़ दें, या फिर Pixel 9 ही समझदारी भरा चुनाव है?
जैसा कि हम जानते हैं कि Google Pixel 10 का नया Tensor G5 प्रोसेसर, AI फीचर्स, बेहतर टेलीफोटो कैमरा और बैटरी अपग्रेड इसे खास बनाते हैं। ऐसे में हम यहां जानेंगे कि Pixel 10 लेना सही है या Pixel 9 अब भी बेस्ट डील है?

डिजाइन में क्या खास?
Pixel 9 और Pixel 10 के डिजाइन में कुछ खास अंतर नहीं है और जो फर्क है शायद ही आप कोई तुरंत पकड़ पाए। दोनों ही फोन फ्लैट एल्यूमीनियम फ्रेम, Gorilla Glass Victus 2 और IP68 रेटिंग के साथ आते हैं।
Pixel 10 का वजन सिर्फ 6 ग्राम ज्यादा है, यानी हाथ में पकड़ने पर शायद आपको कुछ हल्का बदलाव महसूस हो। इसलिए अगर आप सिर्फ डिजाइन देखकर अपग्रेड करना चाहते हैं, तो Pixel 9 भी उतना ही दमदार है।
डिस्प्ले में कौन बेहतर?
Pixel 9 का 6.3-इंच OLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जो इसे शानदार बनाती है। लेकिन कंपनी ने Pixel 10 में इसे थोड़ा और बेहतर बनाया है। इसमें है Actua OLED डिस्प्ले जिसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है।
मतलब धूप में फोन इस्तेमाल करने पर Pixel 10 ज्यादा आरामदायक साबित होगा। हालांकि यह बदलाव बड़ा गेम-चेंजर नहीं है, लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल में फर्क जरूर दिखेगा।
परफॉर्मेंस और AI: असली गेमचेंजर
यहां Pixel 10 असली गेमचेंजर की तरह सामने आया है। Pixel 9 में था Tensor G4 प्रोसेसर, जो अच्छा तो था लेकिन ज्यादा हेवी टास्क पर गर्म हो जाता था। Pixel 10 में Tensor G5 आया है, जो TSMC की 3nm टेक्नॉलजी पर बना है। यह ज्यादा तेज, ज्यादा एफिशियंट और लंबी बैटरी लाइफ देने वाला है।
लेकिन Google का फोकस सिर्फ प्रोसेसर नहीं है। Pixel 10 में AI फीचर्स की पूरी झड़ी लगी है । इसमें Gemini Nano-आधारित Magic Cue और Camera Coach है, जो सिर्फ गिमिक नहीं हैं, बल्कि Tensor G5 की पावर से असली फर्क लाते हैं।

कैमरा: कौन ज्यादा क्रिएटिव है?
Pixel 9 का कैमरा सेटअप 50MP मेन + 48MP अल्ट्रा-वाइड है, लेकिन Pixel 10 ने गेम थोड़ा बदल दिया। इसमें 48MP मेन + 13MP अल्ट्रा-वाइड + 10.8MP टेलीफोटो लेंस (5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ) है ।
पहली नजर में लगेगा कि Pixel 9 का 50MP ज्यादा दमदार है, लेकिन टेलीफोटो लेंस की वजह से Pixel 10 ज्यादा वर्सटाइल हो जाता है। अगर आपको दूर से डिटेल शॉट्स लेने का शौक है तो Pixel 10 बाज़ी मार लेगा।
बैटरी और चार्जिंग
Pixel 9 में 4700mAh बैटरी के साथ 27W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। Pixel 10 ने इसे बढ़ाकर 4970mAh और 30W चार्जिंग कर दिया। फर्क छोटा है, लेकिन G5 प्रोसेसर की एफिशियंसी की वजह से Pixel 10 की बैटरी लाइफ ज्यादा लंबी हो सकती है।
इसके साथ ही Pixel 10 नया PixelSnap (Qi2 certified) लाता है , जो वायरलेस चार्जिंग सिस्टम है। स्पीड वही 15W है, लेकिन चार्जिंग ज्यादा स्मूद और एफिशियंट हो गई है।
कनेक्टिविटी में कौन बेहतर?
Pixel 9 में Wi-Fi 7 सपोर्ट था , लेकिन Pixel 10 पीछे हट गया और सिर्फ Wi-Fi 6E दिया गया। अगर आपके पास Wi-Fi 7 राउटर है, तो यह Ehks निराशाजनक हो सकता है। लेकिन ज्यादातर यूजर्स को बड़ा फर्क नहीं दिखेगा।
प्राइस और लॉन्च ऑफर्स
भारत में Pixel 9 (256GB) की कीमत ₹64,999 है, जबकि Pixel 10 लॉन्च₹79,999 में हुआ है, यानी कीमत में सीधे ₹15,000 का अंतर है।
लेकिन Google यहां अपने ऑफर्स लेकर आया है, जिसके तहत आपको ₹7,000 तक का इंस्टेंट कैशबैक, ₹5,000 का एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI ऑफर्स की सुविधा मिल रही है। इन सबको जोड़ें तो Pixel 10 की इफेक्टिव कीमत Pixel 9 के करीब आ जाती है।
किसे लेना होगा फायदेमंद?
अगर आप पहले से Pixel 9 यूजर हैं और आपका फोन अच्छे से काम कर रहा है, तो अपग्रेड करने की कोई मजबूरी नहीं है। Pixel 9 आज भी शानदार परफॉर्मेंस और Google का साफ-सुथरा Pixel एक्सपीरियंस देता है। लेकिन अगर आप नया फोन खरीद रहे हैं, तो Pixel 10 ज्यादा समझदारी भरा चुनाव होगा, क्योंकि इसो आप थोड़ा ज्यादा खर्च करके पा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








