Google Pixel 10 vs Samsung Galaxy S25: कौन सा स्मार्टफोन है आपके लिए बेस्ट डील?
Google Pixel 10 vs Samsung Galaxy S25: गूगल ने इस हफ्ते अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 10 ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत भारत में ₹79,999 रखी गई है। वहीं, इसी प्राइस सेगमेंट में सैमसंग ने इस साल की शुरुआत में अपना Galaxy S25 पेश किया था।
दोनों ही प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स हैं और अब सवाल यह उठता है कि इन दोनों में से कौन सा बेहतर वैल्यू ऑफर करता है। ये आर्टिकल आपको अपनी जरूरत के हिसाब से सही फोन चुनने का मौका देता है। यहां हम दोनों फोन का कंपेरिजन कर रहे हैं। आइए इनका डिटेल्ड कंपैरिजन जानते हैं।

डिजाइन और डिस्प्ले
डिजाइन के मामले में दोनों ही फोन प्रीमियम ग्लास बॉडी के साथ आते हैं। Pixel 10 में वही सिग्नेचर कैमरा स्ट्रिप है जो Pixel 9 सीरीज़ से चली आ रही है। इसमें तीन कैमरे हॉरिजॉन्टल अलाइनमेंट में दिए गए हैं। दूसरी तरफ, Galaxy S25 में वर्टिकल अलाइन कैमरा मॉड्यूल मिलता है जो सैमसंग के पिछले मॉडल जैसा ही दिखता है।
डिस्प्ले की बात करें तो Pixel 10 में 6.3 इंच का AMOLED पैनल मिलता है, जिसका रेज़ोल्यूशन 1080 x 2424 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं, Galaxy S25 का डिस्प्ले थोड़ा छोटा यानी 6.2 इंच का है और यह भी 120Hz AMOLED पैनल के साथ आता है, जिसका रेजॉल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है।
डिस्प्ले क्वालिटी के मामले में दोनों लगभग बराबर हैं, लेकिन साइज की वजह से Pixel 10 कंटेंट देखने और गेमिंग में थोड़ा ज्यादा इमर्सिव अनुभव देता है।
परफॉर्मेंस और स्टोरेज
Pixel 10 को गूगल का लेटेस्ट Tensor G5 प्रोसेसर पावर देता है। इसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज का कॉम्बिनेशन मिलता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर चलता है और गूगल के ऑप्टिमाइज़्ड AI फीचर्स का पूरा फायदा उठाता है।
वहीं, Galaxy S25 में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। इसमें भी 12GB रैम है लेकिन स्टोरेज के मामले में यह ज्यादा एडवांस है, क्योंकि इसमें 512GB तक का विकल्प मिलता है। गेमिंग और मल्टीटास्किंग में Galaxy S25 का चिपसेट ज्यादा पावरफुल माना जा रहा है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी क्षमता की बात करें तो Pixel 10 4970mAh बैटरी के साथ आता है, जिसमें 30W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। दूसरी ओर, Galaxy S25 में 4000mAh बैटरी दी गई है जो 25W फास्ट चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्पष्ट है कि बैटरी बैकअप और चार्जिंग स्पीड में Pixel 10 बेहतर साबित होता है।
कैमरा क्वालिटी
फोटोग्राफी के लिए, Pixel 10 में 48MP वाइड-एंगल, 13MP अल्ट्रा-वाइड और 10.8MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 10.5MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। गूगल का कैमरा सॉफ्टवेयर और AI ट्यूनिंग पहले से ही इंडस्ट्री में सबसे अलग मानी जाती है।
वहीं, Galaxy S25 में 50MP प्राइमरी सेंसर, 10MP अल्ट्रा-वाइड और 12MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ से Galaxy S25 थोड़ी बढ़त बनाता है, लेकिन गूगल का इमेज प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर Pixel 10 की तस्वीरों को ज्यादा नैचुरल और डिटेल्ड बनाता है।
हमारा फैसला
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो बेहतरीन कैमरा क्वालिटी और लंबी बैटरी लाइफ ऑफर करे तो Google Pixel 10 आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। लेकिन अगर आपकी प्रायोरिटी है हाई परफॉर्मेंस, ज्यादा स्टोरेज और फ्लूइड गेमिंग एक्सपीरियंस, तो Samsung Galaxy S25 एक शानदार चॉइस है।
आखिरकार, यह चुनाव इस बात पर निर्भर करेगा कि आप स्मार्टफोन से क्या उम्मीद रखते हैं। कैमरा और बैटरी चाहने वालों के लिए Pixel 10, वहीं परफॉर्मेंस और स्टोरेज चाहने वालों के लिए Galaxy S25 बेस्ट डील साबित होगा।


Click it and Unblock the Notifications








