Home
Mobile

Google Pixel 10a: क्या यह नया फोन बनेगा स्मार्ट चॉइस या सिर्फ Pixel 9 का रिपैक?

Google ने हाल ही में Pixel 10 सीरीज़ लॉन्च की है, लेकिन टेक इंडस्ट्री की नजरें अब इसके किफायती मॉडल Pixel 10a पर टिक चुकी हैं। उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन साल 2026 की पहली तिमाही के अंत या दूसरी तिमाही की शुरुआत में लॉन्च होगा।

सवाल यह है कि क्या Pixel 10a असल मायनों में अपग्रेड लेकर आएगा या यह सिर्फ़ पिछले जनरेशन का रिपैकेज्ड वर्ज़न होगा? आइए लीक रिपोर्ट्स नजर डालते हैं।

Google Pixel 10a: स्मार्ट चॉइस या सिर्फ Pixel 9 का रिपैक?

क्या है स्ट्रेटजी?

लीक के मुताबिक Pixel 10a में Google का Tensor G4 चिपसेट इस्तेमाल होगा, जो कि Pixel 9 सीरीज में पहले से मौजूद है। जबकि Pixel 10 और 10 Pro जैसे फ्लैगशिप मॉडल्स में नया Tensor G5 दिया गया है। इसका मतलब है कि Pixel 10a की परफॉर्मेंस पिछले साल के फोन जैसी ही रहेगी।

सवाल उठता है कि जब 2026 तक Tensor G4 पुराना हो जाएगा, तो क्या यूजर्स इस फोन को $500 (लगभग ₹42,000) कीमत में लेना चाहेंगे?

स्टोरेज टेक्नोलॉजी में कटौती

आज के समय में जहां ज्यादातर ब्रांड्स मिड-रेंज और फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में UFS 4.0 स्टोरेज दे रहे हैं, वहीं Pixel 10a में अभी भी UFS 3.1 का इस्तेमाल होने की बात सामने आ रही है।

इसका असर न सिर्फ ऐप लोडिंग स्पीड पर पड़ेगा बल्कि बैटरी एफिशिएंसी पर भी। यानी Google जानबूझकर Pixel 10a को 'प्रीमियम-लाइट' रखने की रणनीति अपना रहा है।

कैमरा में कोई नया जादू नहीं

Google Pixel फोन अपनी कैमरा क्वालिटी के लिए मशहूर हैं। Pixel 10 में जहां टेलीफोटो लेंस की एंट्री हुई थी, वहीं Pixel 10a इस फीचर से वंचित रहने वाला है। इसका कैमरा सेटअप एक सामान्य डुअल-कैमरा कॉन्फ़िगरेशन तक सीमित रहेगा। यानी जो यूजर टेलीफोटो या हाई-ज़ूम फोटोग्राफी की उम्मीद कर रहे थे, उन्हें निराशा हाथ लग सकती है।

डिस्प्ले होगा ज्यादा ब्राइट?

Pixel 10a का डिस्प्ले ब्राइटनेस 2200 निट्स तक जा सकता है, जो Pixel 9a (2000 निट्स) से थोड़ा बेहतर है। लेकिन यह अपग्रेड कितना मायने रखता है, यह कहना मुश्किल है। क्योंकि मार्केट में पहले से ही कई स्मार्टफोन 3000 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर कर रहे हैं।

AI फीचर की सबसे बड़ी कमी

Google ने Pixel 10 सीरीज़ में नया Magic Cue AI टूल लॉन्च किया था, जो कॉल्स और चैट्स के दौरान लाइव कॉन्टेक्स्टुअल असिस्टेंस देता है। लेकिन Pixel 10a इस फीचर से वंचित रहेगा, क्योंकि Tensor G4 चिप इसे सपोर्ट करने में सक्षम नहीं है। ऐसे में Pixel 10a का सबसे बड़ा AI-सेलिंग पॉइंट ही गायब हो जाएगा।

कीमत और वैल्यू

Pixel 10a की कीमत लगभग $500 (₹42,000) बताई जा रही है। लेकिन अगर इसका हार्डवेयर Pixel 9 सीरीज से मिलता-जुलता है, तो यूज़र्स के लिए पुराना Pixel 9 खरीदना ज्यादा बेहतर डील साबित हो सकता है, खासकर तब जब उसकी कीमत और भी कम हो जाएगी।

अपग्रेड या रिपैकेज?

अब तक के लीक से यही साफ़ है कि Pixel 10a, Pixel 10 की बजाय Pixel 9 सीरीज़ से ज्यादा मेल खाता है। इसमें नया चिपसेट, स्टोरेज अपग्रेड या कैमरा इनोवेशन नहीं दिखता। अगर Google ने इसे सचमुच $500 में लॉन्च किया, तो यह फोन अपने वैल्यू प्रपोज़िशन को साबित करने में संघर्ष कर सकता है।
यूज़र्स के लिए बड़ा सवाल यही होगा कि क्या Pixel 10a खरीदना सही रहेगा, या फिर कम दाम पर Pixel 9 ज्यादा स्मार्ट चॉइस साबित होगा?

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 10a Leaks Hint at Pixel 9 Hardware With 2026 Price Tag
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X