Google Pixel 10a का पहला लुक आया सामने; पाउडर-ब्लू कलर में दिखा नया डिजाइन, 18 फरवरी को होगा लॉन्च
Google ने आखिरकार अपने अगले अफोर्डेबल स्मार्टफोन Pixel 10a को आधिकारिक तौर पर टीज़ कर दिया है। कंपनी ने एक छोटा सा वीडियो शेयर करके फोन की पहली झलक दिखाई है, जिसमें इसका डिजाइन काफी हद तक Pixel 9a जैसा नजर आ रहा है।
हालांकि Google ने अभी तक पूरी स्पेसिफिकेशन लिस्ट कंफर्म नहीं की है, लेकिन लॉन्च से पहले कई लीक रिपोर्ट्स ने फोन की कीमत, कैमरा और प्रोसेसर से जुड़ी अहम जानकारी सामने रख दी है। Pixel 10a को 18 फरवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा।

Pixel 10a डिजाइन
Google के टीज़र में Pixel 10a का डिजाइन काफी familiar है। फोन में पीछे की तरफ वही फ्लैट कैमरा आइलैंड देखने को मिलता है, जो Pixel 9a में भी था।
इस बार Google ने एक नया पाउडर-ब्लू शेड भी दिखाया है, जिसे "Fog" कलर कहा जा रहा है।
मिलेगा ये कलर ऑप्शन
- Obsidian (Black)
- Berry (Pink/Red tone)
- Fog (Powder Blue)
- Lavender (Light Purple)
यह कलर वेरिएशन खासकर युवाओं और casual users को ध्यान में रखकर लाया गया है।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
लीक्स के मुताबिक Pixel 10a में 6.3-inch OLED Display और Center punch-hole कैमरा कटआउट मिलेगा।
Pixel 9a जैसा होगा लुक
फोन में Google का Tensor G4 chipset दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स का कहना है कि यह वही चिप हो सकती है जो Pixel 9a में थी, लेकिन इस बार Google इसे थोड़ा "boosted" करके बेहतर sustained performance और कम heating के लिए ट्यून कर सकता है।
5100mAh की बड़ी बैटरी
Pixel 10a में बैटरी को लेकर बड़ा बदलाव नहीं होगा। लीक के मुताबिक इसमें मिलेगा:
- 5100mAh battery
- बेहतर AI power management
- यह फोन उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है जो पूरे दिन सोशल मीडिया, कैमरा और streaming का इस्तेमाल करते हैं।
कैमरा सेटअप
Pixel सीरीज की सबसे बड़ी ताकत हमेशा कैमरा रही है।
- 48MP प्राइमरी सेंसर
- 13MP अल्ट्रा वाइड लेंस
- 13MP फ्रंट कैमरा
Google की कम्प्यूटशनल फोटोग्राफी इसे मिड रेंज सेगमेंट में भी flagship-like फोटो आउटपुट दे सकती है।
Pixel 10a प्राइस और लॉन्च डेट
Pixel 10a की pre-booking 18 फरवरी से शुरू हो सकती है। कीमत को लेकर लीक में दावा है।
- 8GB + 128GB variant: लगभग ₹49,999
- 8GB + 256GB variant: करीब ₹69,999
अगर यह pricing सही रहती है, तो Pixel 10a भारत में सीधे iPhone 16e और Samsung A-series premium मॉडल्स को टक्कर देगा।
क्या Pixel 10a एक अच्छा Deal Phone होगा?
Pixel 10a उन लोगों के लिए best option बन सकता है जो चाहते हैं:
- साफ-सुथरा Android experience
- शानदार कैमरा quality
- लंबे software updates
- नया trendy design और colours
हालांकि इसकी कीमत थोड़ी ऊंची लग सकती है, लेकिन Pixel branding और कैमरा इसे premium बनाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








