Home
Mobile

Google Pixel 10a vs Pixel 9a: क्या नया पिक्सल अपग्रेड करना रहेगा सही ?

Google Pixel 10a vs Pixel 9a: Google ने अपनी A-series में नया स्मार्टफोन Pixel 10a लॉन्च कर दिया है और अब इसके pre-orders भी शुरू हो चुके हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि नया Pixel 10a आखिर पिछले साल के Pixel 9a से कितना बेहतर है?

पहली नजर में दोनों फोन काफी हद तक एक जैसे दिखते हैं। Google ने इस बार भी अपने बजट-फ्रेंडली पिक्सल फॉर्मूला को नहीं बदला है, यानी कॉम्पेक्ट डिजाइन, क्लिक एंड्रॉयड एक्सपीरियंस और कैमरा फस्ट एक्सपीरियंस बरकरार है। लेकिन कुछ ऐसे अपग्रेड जरूर दिए गए हैं जो Pixel 10a को बेहतर लॉन्ग टर्म ऑप्शन बनाते हैं।

Google Pixel 10a vs Pixel 9a: किसे खरीदना होगा सही?

डिजाइन और डिस्प्ले

Pixel 10a और Pixel 9a दोनों में 6.3-inch OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 60Hz से लेकर 120Hz तक का smooth refresh rate सपोर्ट है। डिजाइन भी लगभग वही minimal और clean है।

लेकिन Pixel 10a में डिस्प्ले durability बेहतर हुई है। इसमें अब Gorilla Glass 3 की जगह Gorilla Glass 7i दिया गया है, जो ड्रॉप और स्कैच्स के खिलाफ ज्यादा मजबूत माना जाता है।

Brightness में भी अपग्रेड है:

  • Pixel 9a peak brightness: 2700 nits
  • Pixel 10a peak brightness: 3000 nits
  • इससे Pixel 10a धूप में ज्यादा रिडेबल होगा।

परफॉर्मेंस: दोनों में वही Tensor G4

परफॉर्मेंस के मामले में दोनों फोन लगभग identical हैं क्योंकि दोनों में Google Tensor G4 chip, 8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज मिलता है। Daily usage, multitasking और सामान्य gaming experience में ज्यादा फर्क महसूस नहीं होगा।

Pixel 10a Android 16 के साथ आता है, जबकि Pixel 9a को भी update किया जा सकता है।

कैमरा: हार्डवेयर वही, लेकिन AI फीचर्स नए

कैमरा hardware दोनों में काफी similar है:

  • 48MP main camera
  • 13MP ultra-wide lens
  • कोई telephoto नहीं

लेकिन Pixel 10a software side पर आगे निकल जाता है। इसमें कुछ नए AI कैमरा फीचर्स जोड़े गए हैं:

  • Camera Coach, जो फोटो लेते समय on-screen tips देता है।
  • छोटे subjects के close-up shots बेहतर बनाने के लिए Macro Focus।
  • Auto Best Take, ग्रुप फोटो में best expressions चुनकर एक perfect फोटो बना देता है।
  • यानी hardware same होने के बावजूद Pixel 10a ज्यादा स्मार्ट कैमरा experience देता है।

Battery और Charging: छोटे अपग्रेड

दोनों फोन में 5100mAh battery और 23W wired charging मिलती है।

लेकिन Pixel 10a में wireless charging थोड़ी तेज हो गई है:

  • Pixel 9a: 7.5W
  • Pixel 10a: 10W

Extreme Battery Saver भी बेहतर हुआ है:

  • Pixel 9a: 100 hours
  • Pixel 10a: 120 hours
  • सबसे बड़ा Upgrade: Satellite SOS

Pixel 10a का सबसे बड़ा नया फीचर Satellite SOS

यह फीचर emergency situations में तब मदद करता है जब cellular network या Wi-Fi available नहीं हो। यह हाइकर्स, ट्रेवलर्स और रिमोट एरिया यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

Pixel 9a hardware लिमिटेशन के कारण यह फीचर सपोर्ट नहीं करता।

कौन सा फोन खरीदना बेहतर?

अगर आपके पास पहले से Pixel 9a है, तो अपग्रेड करना जरूरी नहीं है क्योंकि performance और camera hardware लगभग वही हैं।

लेकिन अगर आप नया फोन खरीद रहे हैं, तो Pixel 10a ज्यादा बेहतर option है क्योंकि इसमें ज्यादा ब्राइट और ड्यूरेबल डिस्प्ले, नए AI camera tools, बेहतर battery सेवर और Satellite SOS सेफ्टी फीचर्स मिलता है ।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 10a vs Pixel 9a: Camera, Battery and Price Comparison
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X