Pixel 11 Pro में होगा बड़ा गेमचेंजिंग अपग्रेड! Google का अब तक का सबसे पावरफुल फोन
Google की Pixel सीरीज हमेशा से कैमरा और AI फीचर्स को लेकर चर्चा में रही है, लेकिन अब सामने आ रहे नए लीक यह संकेत दे रहे हैं कि Google अपने अगले फ्लैगशिप Google Pixel 11 Pro के साथ बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है।
ज्यादा पावरफुल इन-हाउस चिप, डिस्प्ले अपग्रेड और कैमरा सुधार, सब मिलकर Pixel 11 Pro को अब तक का सबसे दमदार Pixel बना सकते हैं। हालांकि फिलहाल कुछ भी आधिकारिक नहीं है, लेकिन लीक से एक काफी साफ तस्वीर जरूर उभर रही है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

मिल सकता है 2nm Tensor G6 प्रोसेसर
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pixel 11 Pro में Google का नेक्स्ट-जेन Tensor G6 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसे 2nm प्रोसेस पर बनाया जाएगा। अगर यह दावा सही साबित होता है, तो यह मौजूदा Tensor G5 की तुलना में परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी में बड़ा जंप होगा। खास बात यह है कि Tensor G6 का फोकस ऑन-डिवाइस AI टास्क्स पर ज्यादा होगा, जिससे फोटो प्रोसेसिंग, लाइव ट्रांसलेशन और स्मार्ट फीचर्स और भी तेज हो सकते हैं।
इसके साथ फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलने की बात कही जा रही है, जो Pixel यूज़र्स के लिए अब तक का सबसे हाई-एंड कॉन्फिगरेशन होगा।
बैटरी और चार्जिंग
Pixel फोन्स को अक्सर स्लो चार्जिंग के लिए आलोचना झेलनी पड़ी है, लेकिन Pixel 11 Pro इस मोर्चे पर बड़ा बदलाव ला सकता है। लीक के अनुसार, इसमें करीब 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और Qi2 वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। अगर यह सच हुआ, तो Pixel सीरीज़ की सबसे बड़ी कमी आखिरकार दूर हो सकती है।
144Hz डिस्प्ले के साथ आएगा प्रीमियम फील
Pixel 11 Pro में 6.8-इंच का QHD+ LTPO OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि फोन में पहले से पतले बेज़ेल्स और ज्यादा पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। हालांकि डिजाइन लैंग्वेज पूरी तरह बदलने के बजाय मौजूदा Pixel Pro लाइनअप जैसी ही रहने की संभावना है।
कैमरा सेटअप
कैमरा हमेशा Pixel की सबसे बड़ी ताकत रहा है और Pixel 11 Pro में इसे और आगे बढ़ाया जा सकता है। लीक के मुताबिक, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।
- 50MP प्राइमरी सेंसर
- 48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
नया 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जो 10x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है।
सेल्फी कैमरे को भी बड़ा अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फ्रंट में 42MP का कैमरा दिया जा सकता है, जो 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा।
Android 17 और ज्यादा ऑन-डिवाइस AI
Pixel 11 Pro के Android 17 के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि Google अब क्लाउड-आधारित AI पर निर्भरता कम करके ज्यादा ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग पर जोर दे रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में ग्लोबल AI चिप शॉर्टेज को देखते हुए यह रणनीति अपनाई जा रही है।
Pixel 11 Pro की कीमत
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Google Pixel 11 सीरीज़ अगस्त 2026 के तीसरे हफ्ते में Google के सालाना हार्डवेयर इवेंट में लॉन्च हो सकती है। इस लाइनअप में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल हो सकते हैं।
कीमत की बात करें तो Pixel 11 Pro की शुरुआती कीमत भारत में करीब ₹1,19,999 हो सकती है, जो Pixel 10 Pro की लॉन्च कीमत ₹1,09,999 से ज्यादा है।
Pixel 11 Pro को लेकर सामने आए लीक यह इशारा करते हैं कि Google अपने फ्लैगशिप को हर मोर्चे पर मजबूत करना चाहता है-चाहे वह AI हो, कैमरा हो या चार्जिंग स्पीड। हालांकि, ये सभी जानकारियां अभी लीक पर आधारित हैं, इसलिए Google की आधिकारिक घोषणा तक इन्हें थोड़ा संदेह के साथ ही लेना बेहतर होगा।


Click it and Unblock the Notifications








